Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Alia Bhatt से 'शादी' की फोटो देखकर विजय वर्मा की मां हो गई थी दंग, दिया था मजेदार रिएक्शन

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 16 Jun 2023 03:29 PM (IST)

    Vijay Varma On Alia Bhatt विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया लस्ट स्टोरी 2 के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इसमें नीना गुप्ता काजोल अंगद बेदी और मृणाल ठाक ...और पढ़ें

    Vijay Varma On Alia Bhatt, Vijay Varma, Alia Bhatt:
    Vijay Varma On Alia Bhatt, Vijay Varma, Alia Bhatt:

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vijay Varma On Alia Bhatt: विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 का प्रमोशन कर रहे हैं।अब उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक बार उनकी मां ने आलिया भट्ट से शादी की फोटोशॉप तस्वीर देख ली थी। इस पर उन्होंने मजेदार प्रतिक्रिया दी थी।

    विजय वर्मा की जल्द कौन-सी वेब सीरीज आ रही है?

    फिल्म अभिनेता विजय वर्मा का इस समय सुनहरा दौर चल रहा है। उनकी हाल ही में दहाड़ वेब सीरीज रिलीज हुई थी। इसमें उनके अलावा, सोनाक्षी सिन्हा और गुलशन देवैया की अहम भूमिका थी। वह अपनी भूमिका से दर्शकों को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। अब उनके जल्द लस्ट स्टोरी 2 आ रही है। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया भी नजर आएंगी।

    विजय वर्मा ने आलिया भट्ट से शादी की तस्वीरों पर क्या कहा है?

    अब इन दिनों विजय वर्मा अपने शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने इसी दौरान आलिया भट्ट के साथ शादी की तस्वीरों पर उनकी मां की प्रतिक्रिया पर बातचीत की है। एक्टर ने द क्विंट को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने इस विषय पर चर्चा की है। दरअसल उनके घर के एक कोने में उनकी और आलिया भट्ट की एक तस्वीर लगी है। इसमें दोनों शादी के गेटअप में है। यह तस्वीर डार्लिंग के सेट पर है। विजय वर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

    "यह तस्वीर मेरी और आलिया भट्ट की डार्लिंग के सेट की है, जहां वेडिंग का सीन शूट किया गया था। यह एक फोटोशॉप पिक है। हमने इसे शूट नहीं किया था। जब मेरी मां ने इसे देखा तो वह घबरा गई। उन्होंने मुझे पूछा- शादी कर ली तूने जबकि यह एक मजाक था।"

    इस अवसर पर विजय वर्मा ने आलिया भट्ट के साथ काम करने के अनुभव पर भी बात की। उन्होंने आलिया भट्ट के साथ गली ब्वॉय और डार्लिंग में भी काम किया है। इस बारे में बताते हुए वह कहते हैं,

    खबरें और भी

    "उनके साथ काम करना बहुत ही सहज था। वह बहुत ही समझदार और प्रोफेशनल है। वह ऐसी एक्ट्रेस है जो एक चीज दोबारा नहीं करती। वह कुछ नया लेकर आती हैं। वह बहुत अच्छी है।"

    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया क्या डेट कर रहे है?

    विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में जानकारी दी कि विजय उनके जीवन में खुशी लेकर आए हैं।