Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या सच में 43 साल की उम्र में चौथी शादी करेंगी Vanitha Vijayakumar? सामने आया एक्ट्रेस का सच

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:27 PM (IST)

    तमिल एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार ने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। खबर आ रही है कि वो चौथी बार शादी करने वाली हैं। वनिता ने कोरियोग्राफर रॉबर्ट संग ए ...और पढ़ें

    वनिता विजयकुमार अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट राज के साथ
    वनिता विजयकुमार अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट राज के साथ

    HighLights

    1. तीन शादी कर चुकी हैं वनिता विजयकुमार
    2. पहली शादी से उनके दो बच्चे हैं
    3. 5 अक्टूबर को शादी करेंगी वनिता

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों खुशी का माहौल है। खबर है कि साउथ की मशहूर एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार चौथी बार शादी करने वाली हैं। इस बात का हिंट उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ शेयर किया।

    किस दिन करने वाली हैं शादी?

    अभिनेत्री ने कोरियोग्राफर रॉबर्ट राज के साथ एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो समुद्र के किनारे घुटनों पर बैठकर रॉबर्ट को प्रपोज करती नजर आ रही थी। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए। यह एक इनविटेशन है जिसके जरिए अभिनेत्री ने बताया कि वो 5 अक्टूबर को शादी करने वाली हैं। इनविटेशन पर लिखा है, सेव द डेट। 5 अक्टूबर 2024। वनिता विजयकुमार, रॉबर्ट। इसी के साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी बनाया है।

    हालांकि अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है। दरअसल ये उनकी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज का एक प्रोमो वीडियो है। ये सीन उसी मूवी का है जिसे वनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। 

    यह भी पढ़ें: Rajinikanth की हेल्थ को लेकर आया अपडेट, सोमवार को तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती

    पहली शादी से दो बच्चे

    रॉबर्ट राज एक जाने माने कोरियोग्राफर हैं। इसके अलावा वो बिग बॉस तमिल के सीजन 6 में भी नजर आए थे। वनित दिग्गज अभिनेता विजयकुमार की बेटी और अरुण विजय की सौतेली बहन हैं। वनिता ने पहली शादी 2000 में अभिनेता आकाश से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। साल 2005 यह शादी खत्म हो गई। बच्चों की कस्टडी के लिए दोनों ने लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी और ये तय हुआ कि वो कस्टडी शेयर करेंगे। हालांकि उनका बेटा फिलहाल अपने पिता और दादा के साथ रहता है।

    साल 2007 में उन्होंने बिजनेसमैन आनंद जय राजन से शादी की। इस कपल की एक बेटी भी है। साल 2012 में इनका तलाक हो गया और राजन को बेटी की कस्टडी मिली। बाद में वनिता ने दावा किया कि पारिवारिक झगड़े की वजह से उनका रिलेशन खराब हुआ।

    खबरें और भी

    इसके बाद वनिता की शादी पीटर पॉल नामक फोटोग्राफर से हुई थी, जो पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। 2020 में ये रिश्ता आपसी सहमति से खत्म हो गया।

    यह भी पढ़ें: राजनीति के लिए Thalapathy Vijay देंगे सबसे बड़ा बलिदान, आखिरी बार Bobby Deol संग भिड़ने को तैयार 'गोट' एक्टर!