Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    राजनीति के लिए Thalapathy Vijay देंगे सबसे बड़ा बलिदान, आखिरी बार Bobby Deol संग भिड़ने को तैयार 'गोट' एक्टर!

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 03:27 PM (IST)

    The Greatest of All Time की सफलता के बीच थलापति विजय (Thalapathy Vijay) से जुड़ी दो सबसे बड़ी अनाउंसमेंट हुई। पहला यह है कि बॉक्स ऑफिस के किंग विजय रा ...और पढ़ें

    राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं थलापति विजय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं थलापति विजय। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. गोट से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे थलापति विजय
    2. अगस्त में विजय ने राजनीतिक पार्टी का किया था एलान
    3. गोट के बाद थलापति 69 में नजर आएंगे एक्टर विजय

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलापति विजय के नाम से मशहूर अभिनेता जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने तमिल सिनेमा में तीन दशक से ज्यादा काम किया। काबिलियत के दम पर अभिनेता ने ब्लॉकबस्टर फिल्मों की झड़ी लगाकर इंडस्ट्री पर एक अमिट छाप छोड़ी है। विजय के लिए फैंस कितने क्रेजी हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है।

    थलापति विजय जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। लोग उनकी फिल्में देखने के लिए बेताब रहते हैं, लेकिन क्या हो अगर अभिनेता अभिनय से संन्यास ले लें?

    राजनीति में विजय ने शुरू की नई पारी

    सिने जगत में अपने अभिनय का जादू चलाने वाले कई दिग्गज अभिनेता आज राजनीति में एक्टिव हैं। अब इस लिस्ट में थलापति विजय भी शुमार हो गए हैं। 22 अगस्त को अभिनेता ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कज़गम (Tamilaga Vettri Kazhagam) का एलान किया था। इसी साल फरवरी में विजय ने राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी। इस खबर ने उनके चाहने वालों का दिल खुश कर दिया था। लोगों ने उन्हें अभी से तमिलनाडु का अपकमिंग चीफ मिनिस्टर कहना शुरू कर दिया था।

    यह भी पढ़ें- शाह रुख को पछाड़ Thalapathy Vijay बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर, आखिरी फिल्म के लिए ले रहे मोटी फीस!

    Thalapathy Vijay Political Party

    राजनीति से पहले विजय कर रहे आखिरी फिल्म

    राजनीति में कदम रखने की खबर के बाद गोट एक्टर थलापति विजय की आगामी फिल्म थलापति 69 का भी एलान कर दिया गया। 14 सितंबर को केवीएन प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर विजय के 30 साल की जर्नी की झलक दिखाते हुए उनकी अलग फिल्म की जानकारी दी। सिनेमाघरों में हाउसफुल, फैंस के बीच सुपरस्टार के लिए क्रेज, अब तक की फिल्मों की झलक से लेकर फैंस की बाइट्स तक, विजय का ये वीडियो फैंस को इमोशनल करने के लिए काफी है।

    क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, "हम सभी आपकी फिल्मों के साथ बड़े हुए हैं और आप हर कदम पर हमारे जीवन का हिस्सा रहे हैं। 30 से ज्यादा सालों तक हमारा मनोरंजन करने के लिए थैंक यू थलापति।" वीडियो के बीच में स्क्रीन पर 'एक आखिरी बार' लिखा हुआ है। इससे यह कयास लग रहे हैं कि थलापति 69 उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है। इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।

    खबरें और भी

    बॉबी देओल बनेंगे खलनायक

    इसके बाद केवीएन प्रोडक्शन ने एक पोस्टर के थलापति 69 की अनाउंसमेंट की। फिल्म के पोस्टर में विजय का लुक रिवील नहीं किया गया, लेकिन वह हाथ में चिराग पकड़े हुए नजर आए। कहा जा रहा है कि फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल (Bobby Deol) खलनायक की भूमिका निभाते दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- CBSE Board रिजल्ट के बीच वायरल हुई थलापति विजय की मार्कशीट, जानें 10वीं में Leo एक्टर को मिले थे कितने नंबर?