यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या है विजय थलापति की फिल्म GOAT का मतलब, दिलजीत के गानों से लेकर Bigg Boss के घर में भी सुना होगा ये शब्द
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म को सिनेमाघरों में लगे हुए महज एक ही दिन हुआ है लेकिन चंद घंटों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सिंहासन ...और पढ़ें

HighLights
- क्या है थलापति विजय की सुपरहिट फिल्म GOAT का मतलब
- Stree 2 की तरह गोट ने भी किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
- बिग बॉस के घर में एक कंटेस्टेंट खुद को बुलाता था GOAT
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 50 साल की उम्र में भी थलापति विजय का सिक्का साउथ सिनेमा में खूब चलता है। वह जो भी फिल्म करते हैं, फैंस उस पर अपना प्यार बरसाने से पीछे नहीं हटते हैं। बीते दिन ही उनकी तमिल भाषा में बनी फिल्म गोट (Goat) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसने आते ही बॉक्स ऑफिस पर हड़कंप मचा दिया है।
जिस तरह से स्त्री 2 हिंदी बेल्ट में बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर राज कर रही है, ठीक उसी तरह विजय की फिल्म ने एक दिन में ही साउथ सिनेमा का सिंहासन हथिया लिया है। 5 सितंबर को रिलीज ये फिल्म काफी अच्छी कमाई कर रही है।
हालांकि, इस फिल्म का टाइटल Goat लोगों का ध्यान अपनी तरफ काफी खींच रहा है। आपने ये शब्द इससे पहले भी सुना है। सलमान खान के शो में इस शब्द का बहुत इस्तेमाल हुआ है, लेकिन क्या आपको गोट की फुल फॉर्म और इसका मतलब पता है। अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं-
क्या है थलापति विजय की GOAT का मतलब?
12.37 लाख की एडवांस बुकिंग करने वाली गोट का नाम इस वक्त हर किसी की जुबान पर है, लेकिन आज हम आपको इसका मतलब बताने के साथ ही ये भी बताएंगे कि ओरिजिनल G.O.A.T किसे माना जाता है। गोट का मतलब होता है 'सर्वश्रेष्ठ', जिसकी अंग्रेजी में फुल फॉर्म Greatest of All Time है, जिसे शॉर्ट फॉर्म में GOAT कहते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: GOAT Box Office Collection: बगैर हिंदी रिलीज के 'गोट' ने मचाया बवंडर, क्या पहले दिन 'स्त्री 2' से निकली आगे?
इकोनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल ओरिजिनल मोहम्मद अली के लिए किया गया था, उनका असली नाम कैसियस क्ले था। दरअसल उन्होंने 21 की उम्र में अपना एक एल्बम आई एम द ग्रेटेस्ट (I Am The Greatest) रिलीज किया था, जिसे ग्रैमी में नॉमिनेशन मिला था। कैसियस क्ले एक मुक्केबाज भी हैं, जिन्होंने हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती और बाद में अपना धर्म बदलकर मोहम्मद अली नाम रखा। रिंग और जिंदगी में कभी गिव अप न करने वाले मोहम्मद अली की वाइफ ने1992 में अली से जुड़े सभी कॉपीराइट का प्रबंधन करने के लिए ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम इंक (G.O.A.T Inc) की स्थापना की।

बिग बॉस में भी आप सुन चुके हैं गोट शब्द
आपको बता दें कि YOUTUBER अनुराग डोभाल भी बिग बॉस के घर में कई बार G.O.A.T शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। अगर आपने नोटिस किया हो, तो उनके गले पर गोट का टैटू भी बना हुआ था, उसके बारे में कई बार को-कंटेस्टेंट उनसे पूछते हुए भी दिखाई दिए थे।
इसके अलावा पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ की भी एक म्यूजिक वीडियो आई थी, जिसका टाइटल G.O.A.T था। माइकल जैक्सन, लेब्रोन जेम्स, सेरेना विलियम्स, रोजर फेडरर, विराट कोहली और दिलजीत दोसांझ को उनके-उनके फील्ड का गोट माना जाता है।