Dhurandhar का 1% भी... Hai Jawani Toh Ishq Hona hai के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तन्मय ने मारा वरुण को ताना!
तन्मय भट्ट ने Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर वरुण धवन का मजाक उड़ाया और इसकी तुलना रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर Dhurandhar से की। ...और पढ़ें
-1780904856588_m.webp)
है जवानी तो इश्क होना का प्रमोशन कर रहे हैं वरुण धवन
HighLights
है जवानी तो इश्क होना का प्रमोशन कर रहे हैं वरुण धवन
तन्मय भट्ट ने उड़ाया फिल्म के कलेक्शन का मजाक
रोमांटिक कॉमेडी की कर दी 'धुरंधर' से तुलना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में वरुण धवन कॉमेडियन तन्मय भट्ट के YouTube चैनल पर नजर आए और उनकी बातचीत ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। एक्टर अपनी हाल ही में रिलीज हुई फ़िल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन के लिए तन्मय के चैनल पर गए थे और बातचीत के दौरान कॉमेडियन ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को लेकर एक्टर की टांग खिंचाई की।
तन्मय ने उड़ाया फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का मजाक
तन्मय ने मजाक में वरुण की फिल्म की तुलना रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता से की। तन्मय ने मजाक करते हुए कहा, 'आप अपनी फिल्म ('है जवानी तो इश्क होना है') के प्रमोशन में जितनी मेहनत कर रहे हैं, वह तारीफ के काबिल है, क्योंकि 'धुरंधर' (Dhurandhar) के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का 1% भी हासिल करने के लिए इतनी मेहनत करने के लिए काफी उम्मीद और सकारात्मक सोच की जरूरत होती है'।
Damnnnn 🤯🤣😭
— Pan India Review (@PanIndiaReview) June 7, 2026
Tanmay Bhatt - “It takes some kind of Optimism to work this hard to get 1% of Dhurandhar box office numbers”
#VarunDhawan - “ I think post Dhurandhar we are living with this weight ki hum bhi kuch na kuch Karle”
Both Dhurandhar collected ₹3000 Cr approx and… pic.twitter.com/NonlDMGzTP
वरुण धवन ने दिया ये जवाब
इस कमेंट पर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी हंस पड़े और बुरा मानने के बजाय उन्होंने इस बात का जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि 'धुरंधर' के बाद से हम पर यह दबाव है कि भाई, हमें भी कुछ न कुछ करना चाहिए'।
'है जवानी तो इश्क होना है' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai ने सिनेमाघरों में अपने तीसरे दिन ₹8.33 करोड़ की कमाई की। वहीं दुनियाभर में इसने अब तक 33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
खबरें और भी
-1780905093622.jpg)
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर (Aditya Dhar) द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी दुनिया भर में ₹3,100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली पहली भारतीय फिल्म सीरीज बन गई है। 'धुरंधर' (2025) ने दुनिया भर में लगभग ₹1,350–1,428 करोड़ कमाए, जबकि 'धुरंधर 2: द रिवेंज' (2026) ने दुनिया भर में ₹1,852 करोड़ की कमाई की। इन दोनों फिल्मों ने मिलकर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ₹3,100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।