Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Tanu Weds Manu 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इन किरदारों की हो सकती है वापसी?

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 09:53 PM (IST)

    कंगना रनौत और आर. माधवन की हिट फ्रेंचाइजी 'तनु वेड्स मनु 3' का आधिकारिक ऐलान हो गया है। फिल्म का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और आर. माधवन (R Madhavan) की हिट फेंचाइजी 'तनु वेड्स मनु' (Tanu Weds Manu 3) का तीसरा पार्ट आधिकारिक तौर पर आने वाला है। 'तनु वेड्स मनु: द नेक्स्ट चैप्टर' नाम की इस मचअवेटेज फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

    फिल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। यह बड़ी घोषणा इरोज इनोवेशन ने की है, जिसने 'इरोज यूनिवर्स' बैनर के तहत कई पॉपुलर फिल्मों को फिर से शुरू करने की योजना का खुलासा किया है।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने नर्सिंग को बताया सबसे Sexualised प्रोफेशन, बोली- 'उन्हें वो इज्जत...'

    कब शुरू होगी तनु वेड्स मनु 3 की शूटिंग?

    हालांकि मेकर्स ने शूटिंग का सटीक शेड्यूल नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि 'तनु वेड्स मनु 3' का प्रोडक्शन अगले साल शुरू हो जाएगा। फिल्म का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी, जो 'द एम्पायर' और 'हीरामंडी' में अपने काम के लिए जानी जाती हैं। इस प्रोजेक्ट को रुद्रक्ष ज्योति सोमा लिमिटेड के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जाएगा।

    'तनु वेड्स मनु 3' पर काम चल रहा है और उम्मीद है कि कंगना इसमें एक बार फिर डबल रोल में नजर आएंगी। जैसा कि 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में हुआ था। इस फिल्म में कंगना ने तनु और हरियाणवी एथलीट कुसुम सांगवान दोनों का किरदार निभाया था। हालांकि, मेकर्स ने तीसरे पार्ट की कहानी या किरदारों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसी भी चर्चा है कि तीसरा पार्ट एक कदम और आगे बढ़ सकता है और कंगना इसमें ट्रिपल रोल निभा सकती हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    इन किरदारों की हो सकती है वापसी

    इस फैंचाइजी और इसके यादगार किरदारों की लोकप्रियता को देखते हुए फैंस दीपक डोबरियाल, जिमी शेरगिल, स्वरा भास्कर और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे सपोर्टिंग कास्ट मेंबर्स की वापसी की भी उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक पूरी कास्ट लाइनअप की घोषणा नहीं की है।

    यह भी पढ़ें- Bharat Bhhagya Viddhaata OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी Kangana Ranaut की फिल्म, स्ट्रीमिंग डिटेल्स आउट

    खबरें और भी