Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Bhhagya Viddhaata OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आएगी Kangana Ranaut की फिल्म, स्ट्रीमिंग डिटेल्स आउट

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 03:53 PM (IST)

    कंगना रनौत स्टारर अपकमिंग फिल्म भारत भाग्य विधाता की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

    भारत भाग्य विधाता ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    भारत भाग्य विधाता ओटीटी अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. भारत भाग्य विधाता कंगना रनौत की फिल्म

    2. ओटीटी पर कहां रिलीज की जाएगी मूवी

    3. इस दिन थिएटर्स में हो रही है फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम उनकी आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म के लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

    जल्द ही भारत भाग्य विधाता को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन इससे पहले भारत भाग्य विधाता की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन ये फिल्म कहां आएगी। 

    ओटीटी पर कहां आएगी भारत भाग्य विधाता

    आज के दौर में फिल्मों की थिएटर्स रिलीज से पहले ही उनके डिजिटल राइट्स सेल हो जाते हैं। कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता की रिलीज से पहले भी मेकर्स की तरफ से इसकी ओटीटी डील डन कर ली गई है।

    यह भी पढ़ें- Varun Dhawan ने ठुकरा दी थी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली 400 करोड़ी फिल्म, Kangana Ranaut संग करने वाले थे थ्रिलर

    BHARATBHAGYA

    दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बड़े पर्दे के बाद भारत भाग्य विधाता को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा और कंगना की ये फिल्म आपको मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर देखने को मिलेगी। हालांकि, अभी भारत भाग्य विधाता की ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल जानकारी मेकर्स की तरफ साझा नहीं की गई है।

    बात की जाए भारत भाग्य विधाता की कहानी की तरफ तो ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले की अनटोल्ड स्टोरी को दर्शाया जाएगा, जिसमें एक हॉस्पिटल की नर्सों ने मिलकर किस तरह से लोगों की जान बचाई थी और आतंकवादियों का सामना किया था। 

    थिएटर्स में कब रिलीज होगी भारत भाग्य विधाता 

    गौर किया जाए भारत भाग्य विधाता की थिएटर्स रिलीज के बारे में तो मेकर्स ये पहले ही साफ कर चुके हैं कि 12 जून 2026 को कंगना रनौत की इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में लीड एक्ट्रेस के अलावा कंगना इसकी निर्माता भी हैं, जबकि भारत भाग्य विधाता का निर्देशन मनोज तापड़िया ने किया है। इस मूवी की रिलीज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut को क्यों खटक रही नर्सों की यूनिफॉर्म? 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज से पहले 'क्वीन' ने उठाया मुद्दा