Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Varun Dhawan ने ठुकरा दी थी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली 400 करोड़ी फिल्म, Kangana Ranaut संग करने वाले थे थ्रिलर

    Updated: Mon, 08 Jun 2026 03:22 PM (GMT+05:30)

    बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। इसमें कंगना रनौत भी काम करने वाली थीं। ...और पढ़ें

    वरुण ने रिजेक्ट की थी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    वरुण ने रिजेक्ट की थी नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. वरुण धवन ने ठुकरा दी थी 400 करोड़ी फिल्म

    2. कंगना रनौत के साथ करने वाले थे हिट फिल्म

    3. तीन नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है थ्रिलर ड्रामा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2012 में 'स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले वरुण धवन (Varun Dhawan) ने पिछले 14 सालों में हिट फिल्में भी दीं और फ्लॉप भी। मगर उन्हें इस बात का पछतावा आज भी है कि उन्होंने एक नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था।

    8 साल पहले वरुण धवन के हाथ में एक ऐसी थ्रिलर फिल्म आई थी जिसने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award) अपने नाम किए थे। वह इस फिल्म को कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के साथ करने वाले थे। मगर बाद में न वरुण ने यह फिल्म की और ना ही कंगना ने।

    वरुण ने ठुकराई थी 400 करोड़ी फिल्म

    अब सालों बाद वरुण धवन ने अपने दिल की बात जाहिर की है। उन्होंने बताया कि उन्हें एक फिल्म न करने का अफसोस है, जो 'अच्छी फिल्म' थी। तन्मय भट्ट के साथ बातचीत में जब वरुण धवन से पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई ऐसी फिल्म को रिजेक्ट किया है जो बाद में क्रिटिकली और कमर्शियली हिट रही हो? जिसका उन्हें पछतावा हो?

    कंगना भी थीं फिल्म का हिस्सा

    इस पर वरुण धवन ने 2018 में आई फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) का नाम लिया। उन्होंने कहा-

    मुझे लगता है कि मैंने एक अच्छी फिल्म के लिए मना कर दिया था जो बाद में 'अंधाधुन' जैसी बहुत अच्छी फिल्म बनी लेकिन मैं किसी और चीज की शूटिंग कर रहा था, इसलिए मैं उसे नहीं कर पाया। फिल्म की ओरिजिनल कास्ट में मैं और कंगना रनौत होने वाले थे।

    खबरें और भी

    Varun Dhawan

    यह भी पढ़ें- 'अलग ही जोन में होते हैं,' Salman Khan के लेट नाइट वायरल पोस्ट पर Varun Dhawan का आया रिएक्शन

    तीन नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म

    वरुण धवन और कंगना रनौत की एग्जिट के बाद 'अंधाधुन' में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और तब्बू (Tabu) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। श्रीराम राघवन की क्राइम थ्रिलर की कहानी एक म्यूजिशियन आकाश की होती है जो अंधा होने का नाटक करता है। एक दिन जब वह एक पूर्व अभिनेता का कत्ल होते हुए देखता है तो वह बड़ी मुसीबत में फंस जाता है। इस फिल्म को बेस्ट हिंदी फिल्म, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट एक्टर के लिए तीन-तीन नेशनल अवॉर्ड मिले। इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमाया था।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar का 1% भी... Hai Jawani Toh Ishq Hona hai के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तन्मय ने मारा वरुण को ताना!