विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Emraan Hashmi के साथ दिए भर भरकर हॉट सीन, बाद में खुलेआम कह दिया 'भैया'; इंटरनेट पर वायरल हुआ एक्ट्रेस का बयान

Published: Tue, 01 Sep 2026 10:17 PM (IST)

इमरान हाशमी के साथ भर-भरकर फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में इंटीमेंट सीन देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें अपना भाई कह दिया।

तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ बताई बहन वाली बॉन्डिंग / फोटो- Instagram

तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी के साथ बताई बहन वाली बॉन्डिंग / फोटो- Instagram

HighLights

  1. तनुश्री दत्ता ने इमरान के साथ बताई थी भाई-बहन वाली केमिस्ट्री

  2. 2005 में 'आशिक बनाया आपने' में दिए थे खूब हॉट सीन्स

  3. एक्ट्रेस ने कहा- किस करने में मजा नहीं आता है

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इमरान हाशमी आज के समय में भले ही अलग-अलग जॉनर की फिल्में कर रहे हों, लेकिन 2000 का टाइम ऐसा था जब 'सीरियल किसर' का टैग उनके नाम के साथ जुड़ गया था। इमरान हाशमी ने कई हीरोइनों के साथ पर्दे पर हॉट एंड बोल्ड सीन्स दिए हैं।

हालांकि, जिन दो एक्ट्रेसेस के साथ उनके किसिंग सीन्स की सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह मल्लिका शेरावत और तनुश्री दत्ता हैं। हालांकि, तनुश्री दत्ता ने उनकी हॉट केमिस्ट्री को एक पुराने इंटरव्यू में भाई बहन वाली बता दिया था।

तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी को बुलाया था भाई

इमरान हाशमी और तनुश्री दत्ता ने एक नहीं, बल्कि तीन फिलमों में साथ काम किया था। हालांकि, दोनों की जिस फिल्म की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, वह थी 'आशिक बनाया आपने', जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक सीन में नहीं, बल्कि पूरे के पूरे गाने में इमरान और तनुश्री के भर-भरकर किसिंग सीन्स दिखाए गए थे। दोनों की हॉट केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आई थी।

हालांकि, फिल्मीज्ञान को दिए गए इंटरव्यू में तनुश्री दत्ता ने सबको चौंकाते हुए ये कह दिया था कि इमरान हाशमी और उनकी केमिस्ट्री भाई-बहन जैसी थी। एक्ट्रेस ने कहा था, "मेरा और इमरान का कुछ ऐसे पर्सनल नहीं था। मेरी और इमरान हाशमी की केमिस्ट्री भाई-बहन की तरह थी। हम सिर्फ कैमरा के लिए किस कर रहे थे। आप जब सीन करते हैं तो आपकी फेसिंग को लेकर ज्यादा फर्क पड़ता है। यह सब टेक्निकल होता है।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

किसिंग सीन एन्जॉय नहीं करते- तनुश्री दत्ता

तनुश्री दत्ता ने आगे बातचीत करते हुए कहा, "आप ऑनस्क्रीन किस एन्जॉय नहीं करते हैं। एक्टर का पूरा ध्यान इस बात पर होता है कि वह सीन अच्छा आना चाहिए। तनुश्री ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि कई क्रू मेंबर्स सामने एक्टर्स पर इस तरह के सीन्स को लेकर काफी दबाव होता है। तो इस तरह के सीन्स करने में या कोई पर्सनल जुड़ाव और मस्ती नहीं होती।"

Screenshot 2026-09-01 221453

उन्होंने अपने पुराने इंटरव्यू मे किसिंग सीन की तुलना एक्शन या रोने वाले सीन्स से की थी। जिसे बस वह पूरा करना चाहते हैं। आपको बता दें कि आशिक बनाया आपने ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। इस फिल्म के अलावा तनुश्री और इमरान हाशमी ने ‘गुड बॉय बैड बॉय’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया।

यह भी पढ़ें- Box Office पर आवारापन 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को इमरान हाशमी की फिल्म पर हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बदली Awarapan 2 की तकदीर, लाखों से फिर करोड़ों में लौटी फिल्म; Toxic की नाक मे किया दम