Box Office पर आवारापन 2 ने खेला आखिरी दांव, संडे को इमरान हाशमी की फिल्म पर हुई धनवर्षा
अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर आखिरी दांव खेला है।

आवारापन 2 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर छोड़ी छाप
17वें दिन कमाई में मूवी ने मचाया गदर
इमरान हाशमी की सुपरहिट फिल्म आवारापन 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की सफल मूवीज में अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म आवारापन 2 का नाम भी शामिल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली इस मूवी ने रिलीज के 17वें दिन भी कमाल करके दिखाया है और कमर्शियल तौर पर आखिरी दांव खेला है।
टॉक्सिक जैसी बड़ी रिलीज के बाद भी इमरान की आवारापन 2 (Awarapan 2) ने हार नहीं मानी है और संडे को बंपर कलेक्शन किया है। आइए जानते हैं कि 17वें दिन आवारापन 2 के खाते में कितनी रकम आई है।
आवारापन 2 ने 17वें दिन किया कमाल
रविवार का दिन किसी भी फिल्म के लिए बिजनेस के लिहाज से अहम माना जाता है। छुट्टी के इस दिन पर अक्सर फिल्मों की कमाई में इजाफा देखने को मिलता है। आवारापन 2 के मामले में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा जमाएगी आवारापन 2, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 17वें दिन आवारापन 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे रविवार की कमाई 1.40 करोड़ तक रही है, जो बीते शनिवार की तुलना में करीब 15 लाख अधिक है। इसके साथ ही अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 का नेट कलेक्शन 150 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

60 करोड़ से अधिक के बजट में बनी आवारापन 2 ने अब तक अपनी शानदार कमर्शियल परफॉर्मेंस के दम पर मोटा मुनाफा कमा लिया है, जिसकी वजह से इमरान हाशमी की ये फिल्म इस साल की उन चुनिंदा टॉप-5 हिंदी मूवीज की लिस्ट में शुमार हो गई है, जिन्होंने प्रॉफिट के मामले में कमाल करके दिखाया है।
इतना ही नहीं आवारापन 2 अभिनेता इमरान हाशमी के करियर की पहली सोलो रिलीज भी बन चुकी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ के करीब कारोबार किया है। बता दें कि वर्ल्डवाइड ये मूवी 225 करोड़ का बिजनेस भी कर चुकी है।
ओटीटी पर कहां आएगी आवारापन 2
आवारापन 2 को अब कुछ समय बाद ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। बात की जाए फिल्म के डिजिटल राइट्स के बारे में तो वह मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं और आने वाले समय में इमरान हाशमी की ये मूवी ऑनलाइन आपको इसी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
