Awarapan 2 OTT Release: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर कब्जा जमाएगी आवारापन 2, कब और कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीम?
अभिनेता इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2 की ओटीटी रिलीज की चर्चा तेज हो गई है।

आवारापन 2 ओटीटी रिलीज अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
इमरान हाशमी की लेटेस्ट फिल्म आवारापन 2
बॉक्स ऑफिस पर आवारापन 2 को मिली सफलता
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होगी आवारापन 2
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 साल के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की बहुचर्चित फिल्म आवारापन का सीक्वल रिलीज किया गया। आवारापन 2 ने अपनी शानदार कहानी से फैंस का दिल जीता और इमरान ने शिवम पंडित के किरदार में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी।
बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली आवारापन 2 अब ओटीटी रिलीज (Awarapan OTT Release) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आवारापन 2 को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कहां आएगी आवारापन 2?
आज के दौर में सिनेमा जगत में एक चलन काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। थिएटर्स रिलीज से पहले ही फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील हो जाती है। जिसके चलते मूवी को पोस्टर्स या प्री क्रेडिट सीन्स में उसके ओटीटी पार्टनर का नाम दिखाई देता है। ऐसा ही कुछ आवारापन 2 के मामले में भी देखने को मिला है और मूवी के प्री क्रेडिट सीन्स में इसकी ओटीटी रिलीज जानकारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू की चपेट में आए Emraan Hashmi, तबीयत खराब होने की वजह कैंसिल हुआ इवेंट, फैंस से मांगी माफी

जिसके आधार पर बड़े पर्दे से उतरने के बाद आपको इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देखने को मिलेगी। जी हां रिलीज से पहले ही प्राइम वीडियो इंडिया की तरफ से आवारापन 2 की डिजिटल राइट्स का सौदा कर लिया गया था, जिसके आधार पर आपको आने वाले समय में ये मूवी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगी।

हालांकि, अभी आवारापन 2 की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा होना बाकी है। माना जा रहा है कि सितंबर के अंत में या फिर अक्टूबर के पहले हफ्ते में इस मूवी को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। अभी मेकर्स की तरफ से इस मामले का आधिकारिक एलान होना बाकी है।
कमाई में अव्वल निकली आवारापन 2
इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी अपनी छाप छोड़ी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 17 दिन के भीतर इसने भारत में नेट 150 करोड़ का कारोबार किया है, जबकि वर्ल्डवाइड आवारापन 2 का ग्रॉस कलेक्शन 225 करोड़ से ज्यादा हुआ है।
