विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलिस स्टेशन पहुंची तनुश्री दत्ता, चेहरे पर दिखा कमाल का आत्मविश्वास, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 09:41 AM (IST)Updated: Fri, 12 Oct 2018 05:06 AM (IST)

आलोक नाथ से लेकर कैलाश खेर और विकास बहल समेत कई स्टार्स के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं।

पुलिस स्टेशन पहुंची तनुश्री दत्ता, चेहरे पर दिखा कमाल का आत्मविश्वास, देखें तस्वीरें
पुलिस स्टेशन पहुंची तनुश्री दत्ता, चेहरे पर दिखा कमाल का आत्मविश्वास, देखें तस्वीरें

मुंबई। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर छेड़छाड़ विवाद देखते ही देखते आज राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर लगातार #Metoo ट्रेंड हो रहा है और तमाम पीड़ित लड़कियां अपने साथ छेड़-छाड़ या मोलेस्ट करने वालों का नाम लेकर लगातार पोस्ट लिख रही हैं। इन सबके बीच तनुश्री दत्ता की कुछ ताज़ा तस्वीरें आई हैं जो आप यहां देख सकते हैं।

बता दें कि नाना के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बुधवार देर शाम मुंबई के अंधेरी में ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया। तनुश्री दत्ता ओशिवारा थाने में लगभग पांच घंटे तक रहीं। तनुश्री दत्ता ने जबसे नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, #Metoo हैशटैग के साथ अलग-अलग क्षेत्रों से तमाम लड़कियां, महिलाएं और अभिनेत्रियां इस विषय पर खुलकर बात कर रही हैं। तनुश्री के अलावा और भी कई अभिनेत्रियों ने छेड़छाड़ करने वालों का नाम लेकर अपने अनुभव शेयर कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मुहीम के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही लगातार बातें हो रही हैं। विपक्ष में बात करने वालों का तर्क है कि आखिर इतने वर्षों बाद कहने का क्या मतलब है? तो एक बड़ा तबका इस मुहीम के साथ है कि अब लड़कियां खुल कर बोल रही हैं। बॉलीवुड के चमक-दमक के पीछे की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आ रही है। बहरहाल, बुधवार को तनुश्री जब ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंची तब उनके चेहरे पर एक अलग ही आत्मविश्वास दिखा जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। कार की पिछली सीट पर बैठी तनुश्री स्माइल करते हुए अपने आस-पास सबको बड़े ध्यान से देख रही हैं। 

यह भी पढ़ें: अब शाह रुख़ ख़ान की इस को-स्टार ने #Metoo को लेकर कही ये बात

बता दें कि एक दिन पहले नाना पाटेकर की भी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जब वो इस मुद्दे पर प्रेस से बात करने के लिए आये थे। उस दौरान की तस्वीरों और वीडियो में नाना थोड़े असहज दिखे थे तो उनके उलट इन तस्वीरों में तनुश्री काफी शांत और सहज नज़र आईं।

पुलिस और कानून अपना काम करती रहेगी लेकिन, इन सबके बीच यह कहना गलत नहीं होगा कि तनुश्री ने आज लड़कियों को एक वजह दे दी है कि वो खुल कर इस विषय पर बात करें। कई दिनों से ख़बरों से गायब रहने वाली तनुश्री इन दिनों ख़बरों में छाई हुई है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन समेत कई एक्टर्स से जुड़ा रेखा का नाम, फिर भी ताउम्र रहीं अकेली, पढ़ें विस्तार से

तनुश्री के बाद रोज़ इस मामले में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। आलोक नाथ से लेकर कैलाश खेर और विकास बहल समेत कई स्टार्स के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।