यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tara Sutaria Video: तारा सुतारिया ने फोटोशूट वीडियो में दिखाई किलर अदाएं, हॉटनेस देख घायल हुए फैंस
Tara Sutaria Video तारा सुतारिया बॉलीवुड का एक जाना माना नाम है। एक्ट्रेस अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अब हाल ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tara Sutaria Latest Video: फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज बॉलीवुड का एक जाना माना नाम बन गई हैं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर फोटोशूट का एक वीडियो शेयर किया है।
हॉट फोटोशूट का वीडियो किया शेयर
एक्ट्रेस तारा सुतारिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपने एक फोटोशूट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कैमरे के सामने पोज देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
View this post on Instagram
ग्रीन ड्रेस में ढहाया कहर
तारा सुतारिया के फोटोशूट वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ग्रीन कलर की ड्रेस में बेहद हॉट और खूबसूरत लग रही हैं। तारा अक्सर अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस को घायल कर देती हैं। बता दें कि तारा का ये फोटोशूट 2023 का है, जिसकी झलक उन्होंने फैंस को 2024 में दिखाई है। इस वीडियो को शेयर करते तारा ने कैप्शन में लिखा 'पिछले साल इस समय'।
फैंस को तारा का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। यूजर्स उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई तारा को ब्यूटीफुल बता रहा है, तो कोई हॉट लिख रहा है। एक यूजर ने लिखा 'गॉर्जियस'।
तारा सुतारिया का वर्कफ्रंट
तारा सुतारिया के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस को आखिरी बार 'अपूर्वा' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके किरदार के लिए हर किसी ने एक्ट्रेस की सराहना की थी। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें, तो तारा ने पिछले साल आदर जैन के साथ अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी।
खबरें और भी
अब ऐसी खबरें हैं कि तारा सुतारिया, कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। तारा ने कार्तिक आर्यन को उनके जन्मदिन पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया था।
यह भी पढ़ें: डेटिंग रूमर्स के बीच Tara Sutaria के साथ Kartik Aaryan की बर्थडे पार्टी से फोटो वायरल, ट्विनिंग करते आए नजर