Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ind vs SA Final: 17 साल बाद टी20 चैंपियन बनी Team India, जश्न में डूबा बॉलीवुड, इन सेलेब्स ने दी बधाई

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 07:45 AM (IST)

    Team India Win भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 आई वर्ल्ड कप (T20I World Cuo 2024) के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ...और पढ़ें

    भारत की जीत पर खुश हुआ बॉलीवुड (Photo Credit-X)
    भारत की जीत पर खुश हुआ बॉलीवुड (Photo Credit-X)

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने जीता टी20 आई वर्ल्ड कप
    2. हिंदी सिनेमा के सेलेब्स ने टीम इंडिया को दी बधाई
    3. विराट कोहली फाइनल में बने प्लेयर ऑफ द मैच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। T20I World Cup 2024: टीम इंडिया (Team India) ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में विरोधी टीम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) को 7 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम टी20 आई चैंपियन बनी है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम को ये यादगार जीत हासिल हुई है। 

    भारतीय क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn), सलमान खान, अमिताभ बच्चन और रवीना टंडन सहित तमाम सितारे सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं। 

    इन सेलेब्स ने दी टीम इंडिया को बधाई 

    भारतीय टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2024 का विजेता बनने के खास अवसर पर अजय देवगन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लेटेस्ट ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है-  अपनी खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकता है। टीम इंडिया आपको इतिहास रचने के लिए ढे़र सारी बधाई। ये जीत हमारे दिल में बस गई है।

    ये भी पढ़ें- Team India की जीत के जश्न में डूबा बॉलीवुड, Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स ने रोहित शर्मा की टीम को दी भर-भर के बधाई

    Photo Credit-BCCI

    अजय देवगन के अलावा एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक्स हैंडल पर टीम इंडिया के वीनिंग मोमेंट की वीडियो शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। ड्रीम गर्ल एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर रिएक्शन करते हुए लिखा है-

    खबरें और भी

    क्या मैच था, क्या टीम है। टीम इंडिया ने आपने करोड़ों भारतीय को खुशी दे दी है। हम वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं, क्रिकेट के महाखेल के। सौभाग्यशाली हूं जो 2007 से लेकर 2024 तक मैंने भारतीय टीम को तीन बार विश्व विजेता बनते देखा है। असली विजेता के रूप में हमने वापसी की है।

    मेगा सुपरस्टार सलमान खान और अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की जीत पर हर्ष व्यक्त किया है। 

    ये फिल्मी सितारे भी नहीं रहे पीछे

    अजय देवगन, आयुष्मान खुराना के अलावा वरुण धवन, शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव और सुनील शेट्टी जैसे फिल्मी सितारों ने टीम इंडिया को इस बड़ी जीत पर शुभकामनाएं दी हैं। मैच में बेहतरीन पारी खेलने के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है। 

    ये भी पढ़ें- Baby John के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखे वरुण धवन, पहली बार फुल फ्लेज्ड एक्शन करते नजर आएंगे एक्टर