Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मेरे साथ क्रिमिनल जैसा बर्ताव...', सालों बाद समांथा रुथ प्रभु से तलाक पर Naga Chaitanya ने कही दिल की बात

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 02:10 PM (GMT+05:30)

    नागा चैतन्य और समांथा रुथ का तलाक अक्सर ही सुर्खियों में रहता है। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक पर लोगों में तरह तरह की राय बंटी हुई है। इन दिनों नागा ...और पढ़ें

    2021 में सामंथा से अलग हुए थे नागा चैतन्य (Photo Credit- X)
    2021 में सामंथा से अलग हुए थे नागा चैतन्य (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. 2017 में सामंथा और चैतन्य ने की थी शादी
    2. 2021 में सामंथा से अलग हुए थे नागा चैतन्य
    3. अब सालों बाद डिवोर्स पर की खुलकर बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Naga Chaitanya On Divorce: नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्म थंडेल को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आ रही हैं। फिल्म को लेकर अभिनेता जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पॉडकास्ट सामने आया है जिसमें उन्होंने सामंथा से अलग होने पर अपने दिल की बात कही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

    'हमारी जिंदगी को एंटरटेनमेंट बना दिया है'

    नागा चैतन्य को हाल ही में 'रॉ टॉक्स विद वीके पॉडकास्ट' में देखा गया था। फिल्म पर बात करने के अलावा उनसे एक्स वाइफ के साथ तलाक पर भी सवाल किए गए। जिसके जवाब में एक्टर ने कहा, 'मैं और सामंथा अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन अब भी हमारे मन में एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान है। हम अपने-अपने तरीके से आगे बढ़ना चाहते थे। अपने-अपने कारणों से हमने यह फैसला लिया है और हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि और क्या सफाई चाहिए।

    Photo Credit- Instagram

    मुझे उम्मीद है कि दर्शक और मीडिया इसका सम्मान करेंगे। हमने प्राइवेसी की मांग की थी। कृपया हमारा सम्मान करें और इस मामले में हमें निजता दें। लेकिन, दुर्भाग्य से यह एक हेडलाइन की तरह हो गया है। यह एक ऐसा टॉपिक बन गया है जिस पर लोग गपशप करते हैं।'

    ये भी पढ़ें- Thandel Box Office Collection Day 1: नागा-साई केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल, ओपनिंग डे पर हुआ शानदार कलेक्शन

    मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों

    नागा चैतन्य ने आग बताया कि वो आगे बढ़ गए हैं और वो भी आगे बढ़ गई हैं। दोनों अपनी लाइफ अपने तरीके से जी रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे फिर से प्यार मिल गया है। मैं बहुत खुश हूं और हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।' नागा चैतन्य ने लोगों से उनके और सामंथा के रिश्ते पर लोगों को पॉजिटिव रहने के लिए कहा क्योंकि वह एक्ट्रेस की काफी रिस्पेक्ट करते हैं।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे जीवन में हो रहा है, तो मेरे साथ अपराधी जैसा व्यवहार क्यों किया जाता है?' नागा ने बताया कि उन्हें बुरा लगता है कि ऐसा हुआ मगर हर चीज किसी न किसी कारण से होती है। अभिनेता ने इस पर भी जोर दिया कि 'आप खुद को बनाते हैं, आप आगे बढ़ते रहते हैं और आपको जल्द ही सही रास्ता मिल जाएगा। मेरे साथ भी ऐसा हुआ है।'

    समांथा और नागा की लव स्टोरी

    सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की पहली मुलाकात साल 2010 में फिल्म ये माया चेसावे के सेट पर हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। करीब 7 साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और 2017 में गोवा में धूमधाम से डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। एक्स कपल ने क्रिश्चियन और साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की थी। यह उस वक्त की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। मगर अब दोनों साथ नहीं हैं।

    ये भी पढ़ें- किसके जाने का समय बता रहे Amitabh Bachchan? लेटेस्ट पोस्ट देख घबरा गए फैंस