यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Desi Wine Out: रिलीज हुआ 'थैंक यू फॉर कमिंग' का नया गाना, भूमि पेडनेकर ने शहनाज संग दिखाया जलवा
Thank You For Coming Song Desi Wine Release शहनाज गिल स्टारर फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग का नया गाना रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में ...और पढ़ें

HighLights
- थैंक यू फॉर कमिंग' का नया गाना 'देसी वाइन' रिलीज
- गाने में दिखा शहनाज और भूमि का जलवा
- इस दिन रिलीज होगी फिल्म
नई दिल्ली, जेएनएन। Thank You For Coming Song Desi Wine OUT: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'थैंक यू फॉर कमिंग' जल्द ही बड़े पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। हाल ही में, भूमि पेडनेकर, कुशा कपिला, शहनाज गिल, शिबानी बेदी और एक्टर अनिल कपूर सहित कई सितारों से सजी इस फिल्म का TIFF कार्यक्रम में प्रीमियर भी हुआ। अब इस फिल्म का नया गाना 'देसी वाइन' (Desi Wine) रिलीज कर दिया गया है।
रिलीज हुआ 'थैंक यू फॉर कमिंग' का नया गाना
भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' का नया गाना 'देसी वाइन' आज यानी 22 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। 'देसी वाइन' गाने का वीडियो भूमि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'इस फेस्टिव सीजन 'देसी वाइन' पर जमकर नाचें।
यह भी पढ़ें: Thank You For Coming: अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करके भूमि पेडनेकर को हुआ यह एहसास, तारीफों के बांधे पुल
जमकर थिरकी भूमि और शहनाज
'हांजी' के बाद यह इस फिल्म का दूसरा गाना है, जो रिलीज किया गया है। इस गाने में भूमि पेडनेकर पार्टी में ड्रिंक करके शहनाज के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, शिबानी बेदी, डॉली सिंह, कुशा कपिला, करण कुंद्रा और सुशांत दिवगिकर को ग्रूवी मोड में देखा जा सकता है। वीडियो के लास्ट में एक्टर अनिल कपूर भी दिखाई देने वाले हैं। इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही आग लगा दी है।
TIFF में हुआ 'थैंक यू फॉर कमिंग' का प्रीमियर
कुछ समय पहले ही 'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म का प्रीमियर 46वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किया गया था। इस दौरान फिल्म की पूरी कास्ट फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर एक साथ देखने को मिली थी। इस इवेंट में शहनाज गिल ने सारी लाइमलाइट चुरा ली थी। इसके साथ ही हर किसी ने इस फिल्म की तारीफ भी की थी।
खबरें और भी
'थैंक यू फॉर कमिंग' फिल्म रिया कपूर के पति और अनिल कपूर के दामाद करण बूलानी के निर्देशन में बनी है। कॉमेडी ड्रामा 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Toronto Film Festival 2023 में दिखा Shehnaaz Gill का क्रेज, ढोल-नगाड़ों के साथ रेड कारपेट पर हुआ स्वागत