Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thank You For Coming की स्क्रीनिंग पर बजे ढोल-नगाड़े, आदित्य रॉय-अनन्या पांडे समेत इन सितारों ने जमाया रंग

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Tue, 03 Oct 2023 10:54 PM (GMT+05:30)

    Thank You For Coming Screening करण बूलानी द्वारा निर्देशित फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग की रिलीज से तीन दिन पहले स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग में ...और पढ़ें

    Thank You For Coming की स्क्रीनिंग पर पहुंचे ये सितारे।
    Thank You For Coming की स्क्रीनिंग पर पहुंचे ये सितारे।

    HighLights

    1. थैंक यू फॉर कमिंग की स्क्रीनिंग पर लगा सितारों का मेला
    2. ढोल-नगाड़ों पर थिरकी थैंक यू फॉर कमिंग की कास्ट
    3. अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर ने भी किया अटेंड

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thank You For Coming Screening: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में एक नाम 'थैंक यू फॉर कमिंग' का भी है। आखिर हो भी क्यों ना, वुमन सेंट्रिक फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर जो हुई थी। खैर, थिएटर में रिलीज से पहले मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गयी, जहां कई बड़े सितारे नजर आए। 

    3 अक्टूबर 2023 को एकता कपूर और रिया कपूर की निर्मित फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' (Thank You For Coming) की स्क्रीनिंग रखी गई। इवेंट में कई बॉलीवुड और टीवी सितारों ने शिरकत की। यही नहीं, इस इवेंट में ढोल-नगाड़े भी बजे। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) समेत बाकी स्टार कास्ट को ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते हुए देखा गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    यह भी पढ़ें- Mission Raniganj की रिलीज से पहले Akshay Kumar को याद आया जसवंत गिल से बातचीत का किस्सा, जानें क्या बोले एक्टर

    अनन्या और आदित्य इस लुक में आए नजर

    'थैंक यू फॉर कमिंग' की स्क्रीनिंग पर चर्चित कपल अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) पहुंचे। अनन्या ने पीच कलर के टॉप के साथ डेनिम जींस पहनी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में अनन्या सिंपल लुक में भी फैंस का दिल चुराने में कामयाब रहीं। 

    वहीं, इवेंट में आदित्य रॉय कपूर अनन्या पांडे के साथ पोज देने की बजाय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) के साथ फोटो खिंचवाते दिखाई दिए। ग्रे शर्ट और ब्लैक पैंट में आदित्य कैजुअल लुक में भी हैंडसम लग रहे थे। दूसरी ओर कार्तिक ने ऑरेंज स्वेटशर्ट के साथ डेनिम जींस पहनी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह डैपर लग रहे थे।

    खबरें और भी

    करण और तेजस्वी की केमिस्ट्री ने जीता दिल

    बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा (Karan Kundrra) की फिल्म की स्क्रीनिंग पर 'नागिन' एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) भी नजर आईं। उन्होंने करण के साथ पोज दिया। तेजस्वी ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ साइड कट व्हाइट स्कर्ट में कहर ढहाया था। वहीं, ब्लैक सूट-बूट में करण भी खूब जच रहे थे।

    पति के साथ सोनम कपूर ने दिखाया जलवा

    सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ स्क्रीनिंग में नजर आईं। उन्होंने अपनी बहन रिया और जीजू करण बूलानी के साथ पोज दिया। ब्लैक टॉप और ग्रीन को-ऑर्ड सेट में सोनम ग्लैमरस लग रही थीं। 

    इन अभिनेत्रियों ने भी ग्लैमर का लगाया तड़का

    सोनम और अनन्या के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, अंकिता लोखंडे, अनीता हसनंदानी और फराह खान समेत कई अभिनेत्रियां नजर आईं। 

    कब रिलीज होगी थैंक यू फॉर कमिंग?

    'थैंक यू फॉर कमिंग' 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में शहनाज गिल, भूमि पेडनेकर, शिबानी बेदी, डॉली सिंह और कुशा कपिला जैसी अदाकारा अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। अनिल कपूर और करण कुंद्रा भी लीड रोल में नजर आएंगे। करण बूलानी ने इसका निर्देशन किया है।

    यह भी पढ़ें- Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' में हुई इस साउथ एक्ट्रेस की एंट्री, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग?