विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Bengal Files X Review: उम्मीद पर खरी उतरी विवेक अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स'? दर्शकों ने किया रिव्यू

Published: Fri, 05 Sep 2025 12:27 PM (IST)

The Bengal Files X Review विवेक अग्निहोत्री की ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में पहुंच गई है। ...और पढ़ें

द बंगाल फाइल्स का सोशल मीडिया रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स
द बंगाल फाइल्स का सोशल मीडिया रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई द बंगाल फाइल्स
  2. विवेक अग्निहोत्री की ट्रिलॉजी का हिस्सा है द बंगाल फाइल्स
  3. डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है द बंगाल फाइल्स मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री की हालिया फिल्म द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और द ताशकंद फाइल्स में लाल बहादुर शास्त्री की रहस्यमयी मौत की कहानी बयां करने के बाद निर्देशक 1946 में हुए कलकत्ता दंगे यानी डायरेक्ट एक्शन डे (Direct Action Day) की कहानी लेकर आए हैं।

पल्लवी जोशी स्टारर द बंगाल फाइल्स के टीजर और ट्रेलर ने दर्शकों का दिल दहला दिया था। फिल्म को विदेशों में प्री-रिलीज भी किया था और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। आज फिल्म थिएटर्स में आ गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों का इस बारे में कैसा रिएक्शन है।

दिल दहलाती है द बंगाल फाइल्स की कहानी

एक ने फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए लिखा, "कुछ घाव इतने गहरे होते हैं कि भर नहीं पाते। द बंगाल फाइल्स एक दिल दहला देने वाला सिनेमाई अनुभव है जो डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को अपनी तीव्रता, बेहतरीन कहानी और दिल दहला देने वाले दृश्यों के साथ जीवंत करने का साहस करता है। विवेक अग्निहोत्री निर्देशित यह डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता, सत्ता के खेल और मानवीय कीमत को दिखाने से नहीं हिचकिचाती।" सिम्रत कौर, नमाशी चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, सौरव दास और शाश्वत की परफॉर्मेंस को सराहा गया है।

उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म ने अपने पैमाने और आत्मा दोनों को हासिल किया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि कहानी कभी भी दूर की नहीं, बल्कि हमेशा निजी लगे। यह एक आंख खोलने वाली फिल्म है, फिल्म का हर फ्रेम रोंगटे खड़े कर देने वाला है, हर दृश्य दर्शकों की अंतरात्मा पर चोट करने के लिए गढ़ा गया है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह इतिहास है जो बड़े पर्दे पर उभरता है और मांग करता है कि हम याद रखें, चिंतन करें और कभी न भूलें... फिर कभी नहीं। जो लोग मानते हैं कि सिनेमा को आपको सच्चाई से झकझोरना और डराना चाहिए, उनके लिए द बंगाल फाइल्स एक अविस्मरणीय अनुभव है।"

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Vs The Bengal Files: हिंदी फिल्मों के बीच हॉलीवुड की हॉरर मूवी ने मारी बाजी, एडवांस बुकिंग में कमाल

फिल्म देख स्पीचलेस हुए लोग

कुछ लोगों ने कहा कि विवेक अग्निबोत्री की फिल्म देखने के बाद वह अंदर से हिल गए हैं। उनके पास कुछ बोलने के लिए शब्द नहीं हैं। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में उन्हें कभी नहीं पता था। मगर यह देखने के बाद उनका खून खौल गया है। एक ने कहा कि बहुत ही बेहतरीन ढंग से इतिहास को दिखाया गया है।

वहीं एक यूजर ने इस मूवी को बोरिंग बताया। यूजर ने एक्स पर लिखा, "द बंगाल फाइल्स देख रहा। भाई ये क्या बना दिया? न कोई स्टोरी, ना कोई प्लॉट है। फिल्म बहुत बोरिंग है। बस बंगाल की फिल्म में बुराई हो रही है। थक गया हूं मैं। नींद आ रही है। मैं 1 रेटिंग दे रहा हू। अपना समय और पैसा खर्च मत करो।"

एक यूजर ने कहा, "यह फिल्म हमारे देश के हर देशभक्त नागरिक को जरूर देखनी चाहिए। यह फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित है। जय हिंद जय भारत।"

यह भी पढ़ें- The Bengal Files Prediction: बागी 4 के लिए खतरा बनेगी 'द बंगाल फाइल्स', फ्राइडे को इतने करोड़ से करेगी ओपनिंग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।