Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Crew Release Date: तब्बू, करीना कपूर-कृति सेनन की फिल्म 'द क्रू' का टीजर आउट, फिल्म को मिली नई रिलीज डेट

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 10:32 AM (GMT+05:30)

    The Crew Release Date राजेश कृष्णन निर्देशित द क्रू साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। पिछले साल रिया कपूर ने करीना कपूर तब्बू और कृति सेनन के साथ ...और पढ़ें

    द क्रू की रिलीज डेट का हुआ एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    द क्रू की रिलीज डेट का हुआ एलान। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. द क्रू का टीजर हुआ रिलीज
    2. द क्रू को मिली नई रिलीज डेट
    3. करीना, कृति और तब्बू हैं लीड रोल में

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। The Crew Release Date OUT: रिया कपूर और एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'द क्रू' की बेसब्री खत्म होने वाली है। लंबे इंतजार के बाद 'द क्रू' का पहला लुक जारी किया गया है। लुक के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का एलान भी कर दिया गया है।

    राजेश कृष्णन निर्देशित 'द क्रू' की कुछ समय पहले ही अनाउंसमेंट हुई थी। फिल्म में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), कृति सेनन (Kriti Sanon) और तब्बू अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) भी लीड रोल में हैं। लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार फिल्म की पहली झलक भी सामने आ गई है।

    द क्रू का फर्स्ट लुक आउट

    शुक्रवार को करीना कपूर ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज कर दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी आगामी फिल्म 'द क्रू' की पहली झलक शेयर की है। साथ ही नई रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया है। वीडियो के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा, "कमर कस लें, अपना पॉपकॉर्न तैयार कर लें और परोसने के लिए तैयार हो जाएं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    वीडियो की शुरुआत तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के नाम से होती है। बैकग्राउंड में शख्स को कहते हुए सुना जा सकता है, "लेडीज एंड जेंटलमैन, कैप्टन स्पीकिंग, हमारा क्रू आपका बहुत ख्याल रखेगा, लेकिन आपसे एक निवेदन है कि अपनी चोली टाइटली बांध लें ताकि दिल बाहर न निकल जाए।" इसके बाद कृति, करीना और तब्बू रेड कलर की फ्लाइट अटेंडेंट की ड्रेस में बैग लिए चलती हुई नजर आईं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan के बेटे Taimur Ali Khan ने जीता मेडल, खुशी से झूमी बेबो बोलीं- 'ये नया गोल्ड है'

    कब रिलीज हो रही द क्रू?

    पहले 'द क्रू' 22 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। जी हां, फिल्म 22 मार्च नहीं बल्कि इसके ठीक एक हफ्ते बाद थिएटर्स में दस्तक देगी। करीना के मुताबिक, यह फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए आएगी। फिल्म में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें- Toxic: करीना कपूर खान फिल्म 'टॉक्सिक' में निभाएंगी लीड रोल! यश संग करेंगी कन्नड़ में डेब्यू