Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor ने किया 12th Fail का रिव्यू , जवाब में Vikrant Massey ने कहा- 'मैं अब रिटायर हो...'

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:02 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने सोशल मीडिया पर 12वीं फेल (12th Fail) का रिव्यू शेयर किया है। करीना ने पूरी स्टार कास्ट को ली ...और पढ़ें

    करीना कपूर खान ने 12वीं फेल को लेकर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    करीना कपूर खान ने 12वीं फेल को लेकर कही ये बात। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. करीना कपूर ने की 12वीं फेल की तारीफ
    2. करीना कपूर ने 12वीं फेल की कास्ट को बताया लीजेंड
    3. विक्रांत मैसी ने करीना कपूर को दिया ये जवाब

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kareena Kapoor On 12th Fail: आलिया भट्ट, वरुण धवन और दीपिका पादुकोण समेत सेलिब्रिटीज के बाद अब करीना कपूर खान भी फिल्म '12वीं फेल' (12th Fail) की मुरीद हो गई हैं। हाल ही में, करीना ने विक्रांत मैसी की इस फिल्म का रिव्यू शेयर किया है। 

    27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई '12वीं फेल' साल की बेस्ट फिल्म रही। इस फिल्म ने थिएटर्स में तो खूब पैसा कमाया ही, बल्कि दर्शकों और क्रिटिक्स के साथ सेलेब्स का भी दिल जीता। फिल्म में विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने IPS ऑफिसर मनोज शर्मा की भूमिका निभाकर खूब वाहवाही बटोरी। अन्य सितारों की तरह करीना भी इसका रिव्यू करने से खुद को रोक नहीं पाईं।

    12वीं फेल ने छुआ करीना कपूर का दिल

    12वीं फेल ने करीना कपूर खान का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस को विक्रांत मैसी की परफॉर्मेंस भी खूब पसंद आई। उन्होंने 12वीं फेल और विक्रांत मैसी के साथ हार्ट इमोजी शेयर करते हुए लिखा, "12वीं फेल, विधु विनोद चोपड़ा, विक्रांत मैसी, मेधा शंकर, अनंत जोशी, अंशुमन पुष्कर और पूरी कास्ट एंड क्रू, लीजेंड्स।" करीना ने सभी कास्ट को टैग भी किया है।

    Kareena Kapoor

    यह भी पढ़ें- 12th Fail को लेकर Varun Dhawan ने बोल दी ऐसी बात, जवाब दिए बिना खुद को रोक नहीं पाए Vikrant Massey, देखिए पोस्ट

    विक्रांत मैसी ने किया कमेंट

    करीना कपूर खान के रिव्यू के बाद विक्रांत मैसी ने बहुत प्यारा कमेंट किया है और कहा कि अब वह रिटायर हो सकते हैं। एक्टर ने करीना के पोस्ट को रीशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बस अब मैं रिटायर हो सकता हूं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया मैम। आपको नहीं पता है कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है।"

    खबरें और भी

    Vikrant Massey

    '12वीं फेल' ने इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में एक-दो नहीं बल्कि पांच-पांच अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। इसे 'बेस्ट फिल्म', विक्रांत मैसी को 'बेस्ट एक्टर' (क्रिटिक्स), विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला है।

    यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney Plus Hotstar) पर स्ट्रीम हो रही है। 

    यह भी पढ़ें- 12th Fail की कायल हुईं Urmila Matondkar, विक्रांत मैसी की तारीफों के बांधे पुल, नेशनल अवॉर्ड की कर दी डिमांड