Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Delhi Files Release Date: सस्पेंस खत्म! अब खुलेगा बंगाल का चैप्टर, 'द दिल्ली फाइल्स' की रिलीज डेट OUT

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:09 PM (IST)

    The Delhi Files- The Bengal Chapter को लेकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को एक बड़ी अनाउंसमेंट की है। द कश्मीर फाइल्स के बाद से ही लोगों को ...और पढ़ें

    द दिल्ली फाइल्स की रिलीज डेट से उठा पर्दा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    द दिल्ली फाइल्स की रिलीज डेट से उठा पर्दा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. दो भागों में बनेगी फिल्म द दिल्ली फाइल्स
    2. द बंगाल चैप्टर होगा फिल्म का पहला भाग
    3. विवेक अग्निहोत्री कर रहे फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स के लिए जाने-जाने वाले विवेक अग्निहोत्री एक और तगड़ी कहानी के साथ वापस लौट रहे हैं। सच्ची कहानियों को बेखौफ तरीके से पर्दे पर उतारने वाले फिल्ममेकर कश्मीर की कहानी के बाद बंगाल का चैप्टर खोलने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर (The Delhi Files- The Bengal Chapter) की रिलीज डेट का एलान कर दिया है।

    विवेक अग्निहोत्री ने जिस घड़ी से द दिल्ली फाइल्स की अनाउंसमेंट की है, तभी से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बज बना हुआ था। द वैक्सीन वॉर के बाद विवेक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए बेताब थे। अब उन्होंने आखिरकार सारा सस्पेंस खत्म कर दिया है और बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज हो रही है।

    दो भागों में बनेगी द दिल्ली फाइल्स

    3 अक्टूबर 2024 को विवेक अग्निहोत्री ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए द दिल्ली फाइल्स को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "सालों की रिसर्च के बाद द दिल्ली फाइल्स की कहानी पहले पार्ट में बहुत मजबूत होने वाली है। हम आपके लिए द बंगाल चैप्टर प्रस्तुत करने को लेकर उत्साहित हैं। यह दो भागों में से पहला भाग है, जो हमारे इतिहास के एक महत्वपूर्ण चैप्टर का खुलासा करेगी।"

    स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी फिल्म

    पोस्ट से साफ है कि द दिल्ली फाइल्स दो भागों में रिलीज होगी। पहले भाग में कहानी बंगाल की होगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है। हालांकि, फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी या फिर सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पोस्टर पर ध्यान दिया जाए तो फोटो में एक अशोक स्तंभ बना हुआ है और एक छोटा सा बच्चा न्याय मांगते हुए दिख रहा है। फोटो के ऊपर लिखा है, "राइट टू लाइफ (जीने का अधिकार)।"

    खबरें और भी

    200 आर्टिकल पढ़ बनाई फिल्म

    विवेक अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स को बनाने में अपनी जी जान लगा दी। उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा आर्टिकल पढ़े, अपनी टीम के साथ ने 20 राज्यों में घूमे और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी करके द दिल्ली फाइल्स बनाई है। उन्होंने कहानी को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

    विवेक अग्निहोत्री अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रहे हैं। इसे तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्ध द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।