Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Delhi Files का बदलेगा नाम? विवेक अग्निहोत्री को इस वजह से लेना पड़ा फैसला

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 06:32 PM (IST)

    विवेक अग्निहोत्री द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files) को लेकर सुर्खियो ...और पढ़ें

    द दिल्ली फाइल्स का बदलेगा नाम (Photo Credit- IMDb)
    द दिल्ली फाइल्स का बदलेगा नाम (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. द दिल्ली फाइल्स को लेकर चर्चा में हैं विवेक अग्निहोत्री
    2. इस फिल्म का बदला जाएगा नाम
    3. क्या होगा द दिल्ली फाइल्स का नया नाम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों के जरिए जरूरी विषयों को उठाने के लिए जाने जाते हैं। द कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद उन्हें इस तरह की कई अन्य फिल्मों को बनाने का मौका मिला। इन दिनों वह दिल्ली फाइल्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में इसकी घोषणा की गई थी और अब चर्चा चल रही है कि अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म का नाम यह नहीं होगा, जो पहले बताया गया था। आइए जानते हैं कि इसके पीछे वजह क्या है।

    द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म निर्माता इन दिनों अपनी अगली मोस्ट अवेटेड फिल्म पर काम कर रहे हैं। द दिल्ली फाइल्स (The Delhi Files) टाइटल वाली फिल्म का अब नाम बदलने की योजना मेकर्स ने बना ली है। सवाल खड़ा होता है कि आखिर सभी चीजें निर्धारित होने के बाद मूवी का टाइटल बदलने की क्या जरूर पड़ गई।

    क्या होगा द दिल्ली फाइल्स का नया नाम?

    विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स का नाम बदलकर द बंगाल फाइल्स रखा जा सकता है। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि फिल्म की पूरी कहानी बंगाल के इतिहास पर आधारित होगी। ऐसे में कहानी के साथ दिल्ली का नाम सही फिट नहीं बैठेगा।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- 'औकात ही नहीं', Ranbir Kapoor को लेकर विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- 'सड़ी हुई एक्टिंग के...'

    फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी में से बहुत सारे लोगों ने द दिल्ली फाइल्य या द बंगाल फाइल्स नाम पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की। खैर, अब मेरे पास एक बड़ा अपडेट है, लेकिन इसकी जानकारी अभी नहीं दूंगा। इसके लिए आप देखते रहिए।'

    खबरें और भी

    फिल्म के टीजर में क्या दिखा था खास?

    द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। इसमें बंगाल की एक दुखद घटना को दिखाया गया था। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की झलक भी देखने को मिली थी। टीजर में एक घटना देखने को मिली जब एक्टर अपनी जली हुई जीभ से भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ रहे होते हैं। इससे इशारा मिलता है कि उनका सामना कुछ दर्दनाक घटनाओं से हुआ है।

    Photo Credit- IMDb

    फिल्म की रिलीज डेट के बारे में बात करें, तो इसे साल 2025 के आखिर तक बड़े पर्दे पर उतारने की योजना मेकर्स ने बनाई है। इसमें अनुपम खेर और पल्लवी जोशी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिलहाल सभी को अग्निहोत्री की घोषणा का इंतजार है।

    ये भी पढ़ें- The Delhi Files Teaser: कश्मीर के बाद अब दिल्ली की बारी, खुलेगी इतिहास की पुरानी किताब, रिलीज हुआ टीजर