Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jaane Jaan: करीना कपूर खान की वेब सीरीज 'जाने जान' का पहला लुक आया सामने, इस रोल में नजर आएगी एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 04:52 PM (IST)

    Jaane Jaan करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार है। करीना कपूर खान ने आखिरकार सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपनी आगा ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor Khan and web series Jaane Jaan
    Kareena Kapoor Khan and web series Jaane Jaan

    HighLights

    1. बेव सीरीज 'जाने जान' में नजर आएंगी करीना
    2. करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत में अएंगे नजर
    3. 21 सितंबर को आएगी रिलीज होगी 'जाने जान'

     नई दिल्ली, जेएनएन।  Jaane Jaan: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पिछले काफी समय से अपने ओटीटी (OTT) डेब्यू को लेकर चर्चा में है। एक्ट्रेस को आखिरी बार आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Lal Singh Chadha) में देखा गया था।

    ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। अब करीना कपूर बाकी स्टार्स की तरह अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार है। करीना कपूर खान ने आखिरकार सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर 'जाने जान' की घोषणा कर दी है।

    'जाने जान'  में नजर आएंगी करीना

    इस सीरीज में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के साथ दो सुपरस्टार भी नजर आने वाले है। इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत का नाम शामिल है। मेकर्स ने 25 अगस्त को इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है।

    गौरतलब है कि फिल्म के पहले लुक के साथ करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा अभिनीत और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित किया है। करीना कपूर खान इस फिल्म में बिल्कुल नए रूप में एक मां की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Netflix India (@netflix_in)

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    फिल्म में जयदीप अहलावत एक अलग किरदार में दिखाई देने वाले हैं। विजय वर्मा एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म कलिम्पोंग पर आधारित है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘जाने जान हमारे अपने जाने जान के जन्मदिन पर आ रही है करीना कपूर खान।

    किसी अन्य से बेहतर तोहफे का इंतजार किए बिना अपने-अपने कैलेंडर पर डेट मार्क करें। #जानेजान 21 सितंबर को आएगी, केवल नेटफ्लिक्स पर!’ बता दें, ये दिन करीना कपूर के लिए डबल सेलिब्रेशन का दिन होगा क्योंकि इसी दिन करीना कपूर अपना जन्मदिन मनाएगी।