Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kareena Kapoor Khan करने जा रही हैं OTT डेब्यू, वीडियो शेयर कर दिया बड़ा हिंट

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 05:39 PM (IST)

    Kareena Kapoor Khan OTT Debut करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सोफे पर बैठकर लोगों से अगले ...और पढ़ें

    Kareena Kapoor Khan OTT Debut Photo Credit Instagarm
    Kareena Kapoor Khan OTT Debut Photo Credit Instagarm

     नई दिल्ली जेएनएन।  Kareena Kapoor Khan OTT Debut: बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। अब करीना बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखाने वाली है। इसका खुलासा खुद करीना कपूर ने किया है।

    करीना कपूर खान जल्द करेंगी ओटीटी डेब्यू

    करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सोफे पर बैठकर लोगों से अगले प्रोजेक्ट के लिए रोल डिसकस करती नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार करीना किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं बल्कि अपने ओटीटी डेब्यू के लिए रोल चुन रही हैं।

     वीडियो में देख सकते है करीना एक के बाद एक कई लोगों के इंटरव्यू लेती नजर आ रही है, लेकिन वह इस बार कुछ लीक से हटकर करने पर जोर देती हैं। जैसे ही वह हार मानने वाली होती है, एक आवाज सुनाई देती है। यह एक ऐसे प्रोजेक्ट के बारे में है जिसमें कुछ रोमांस, कुछ थ्रिलर और करीना कपूर खान का पहले कभी न देखा गया अवतार होगा और यह एक रहस्यमय स्थान पर घटित होने वाला है।  

    View this post on Instagram

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    नेटफ्लिक्स पर नजर आएंगी करीना

    अब करीना कपूर के फैंस यह जानने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि करीना कौन से नई और दिलचस्प किरदार में नजर आने वाली है। उन्होंने फैंस को फिल्म के लिए एक्साइटेड कर दिया है। वह जल्द ही सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित एक क्राइम-थ्रिलर में एक गंभीर भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। करीना को आखिरी बार आमिर खान स्टारर फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था, जो रिलीज होने पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

    खबरें और भी