विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

निक जोनस को 'निक्कर' कहकर बुलाते हैं Priyanka के घरवाले, कपिल शर्मा शो में 'देसी गर्ल' का खुलासा

Published: Sun, 21 Dec 2025 04:35 PM (IST)

The Great Indian Kapil Show सीजन 4 की शुरुआत हो चुकी है और इस बार पहले मेहमान के रूप में ...और पढ़ें

प्रियंका के घरवालों ने रखा निक जोनस का निकनेम

प्रियंका के घरवालों ने रखा निक जोनस का निकनेम

HighLights

  1. प्रियंका के घरवालों ने रखा निक जोनस का निकनेम

  2. कपिल शर्मा के शो में देसी गर्ल ने किया खुलासा

  3. प्रियंका चोपड़ा ने बताया निक जोनस का पूरा नाम 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल में से एक हैं। वहीं उनके किस्से भी काफी खूबसूरत और फनी है। इन्हीं में से एक किस्सा प्रियंका चोपड़ा ने कपिल शर्मा शो में शेयर किया जिसको सुनकर सब लोग जोर से हंस पड़े। दरअसल प्रियंका ने बताया कि उनके घर पर निक जोनस का क्या निकनेम रखा गया है।

क्या है निक जोनस का निकनेम

दरअसल एक सवाल जवाब के सेगमेंट के दौरान कपिल ने प्रियंका से पूछा कि निक जोनस का कोई निकनेम है जिससे आपके घरवाले उन्हें बुलाते हों। इस पर पीसी ने कहा कि हां उन्हें उनकी पंजाबी फैमिली में अक्सर निकवा, निक्की, निक्कु कहकर बुलाते हैं। फिर हंसते हुए प्रियंका ने बताया कि मेरे एक रिश्तेदार ने एक दिन बोला- निक्कर। उन्होंने कहा, 'मेरी फैमिली में ऐसे कई लोग हैं जिनके पैग थोड़े कम ही रखने पड़ते हैं, क्योंकि वे बोलते हैं- निक्कर यहां आओ'। प्रियंका चोपड़ा की इस बात पर सब ठहाके लगाकर हंस पड़े।

priyanka chopra (5)

यह भी पढ़ें- 'जीजू जाने दे', Dhurandhar के गाने पर प्रियंका चोपड़ा के पति का डांस देख रणवीर के मुंह से निकल गई ये बात

प्रियंका ने निक को खिलाया था हाजमोला

प्रियंका ने एक और फनी बात शेयर की। जब कपिल ने उनसे पूछा, 'क्या आपने कभी हमारे भारतीय अचार खिलाए हैं निक को'? इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, 'यार अचार उनको खिलाया और उन्हें बहुत पसंद भी है लेकिन आप सोचो किसी अमेरिकन को आप हाजमोला खिलाना कैसा होगा'। प्रियंका की इस बात पर भी दर्शक खूब हंसे।

प्रियंका की अपकमिंग फिल्म राजामौली की वाराणसी है जिसमें वे महेशबाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। वाराणसी का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ जिसमें प्रियंका भी शामिल हुई थीं।

यह भी पढ़ें- 'नेशनल जीजू' पर चढ़ा Dhurandhar का खुमार, प्रियंका को छोड़ कहां नैना लड़ा रहे Nick Jonas

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।