The India Story Teaser: सरकार के खिलाफ एक पिता का आंदोलन, 'द इंडिया स्टोरी' का धांसू टीजर आउट
The India Story Teaser OUT: काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े की फिल्म द इंडिया स्टोरी का टीजर जारी हो गया है। ...और पढ़ें

द इंडिया स्टोरी का टीजर आउट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हरित क्रांति के नाम पर जहर का तूफान... एक आम आदमी जो अपनी बेटी की खातिर सिस्टम और सरकार के खिलाफ जंग छेड़ देता है और उनका साथ देती है एक वकील। आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' इसी के इर्द-गिर्द घूमती एक फिल्म है जिसमें श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
'द इंडिया स्टोरी' (The India Story) को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। यह फिल्म पहले साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब यह फिल्म जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। उससे पहले मेकर्स ने एक धमाकेदार टीजर जारी किया है।
द इंडिया स्टोरी का टीजर आउट
चेतन डीके के निर्देशन में बनी 'द इंडिया स्टोरी' की कहानी एक पिता की है जिसकी बच्ची कैंसर से जूझ रही है। इसकी वजह बाजार में मिलने वाले नकली दाल-चावल और सब्जियों की वजह से हुआ है। पेस्टीसाइड्स इस्तेमाल करने वाले किसान, उसे बनाने वाली कंपनी और इसे मंजूरी देने वाली सरकार के खिलाफ एक केस दर्ज होता है।
दमदार है श्रेयस-काजल का कैरेक्टर
इस केस को लड़ते समय श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की जिंदगी में मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इतिहास बदलने वाले एक केस पर आधारित यह फिल्म हिंदुस्तान के हर घर की कहानी बयां करने आ रही है। इस टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कह रहे हैं कि इस फिल्म को थिएटर्स में देखनी चाहिए।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Baby Do Die Do Trailer: सीरियल किलर बनीं Huma Qureshi, सस्पेंस थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' का ट्रेलर रिलीज
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी द इंडिया स्टोरी?
काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, तृषा सारदा, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत, शाम माशिलकर सहित अन्य कलाकारों से सजी 'द इंडिया स्टोरी' सिनेमाघरों में 24 जुलाई 2026 को रिलीज हो रही है। फिल्म को बड़े पर्दे पर तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।