एक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं , मॉल में मिला पहला प्रोजेक्ट; The Kerala Story 2 की अदिति भाटिया का खुलासा
अदिति भाटिया, जो पांच महीने की उम्र से कैमरे के सामने हैं, अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियान्ड' से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। बाल कलाकार के रूप में ...और पढ़ें
-1772269391983_m.webp)
HighLights
पांच महीने की उम्र में शुरू की एक्टिंग
अभिनय के लिए किया परिवार से संघर्ष
'द केरल स्टोरी 2' में निभाएंगी अहम भूमिका
स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। अभिनेत्री अदिति भाटिया (Aditi Bhatia) बचपन से ही कैमरे के सामने सहज रही हैं। महज पांच महीने की उम्र में पहला विज्ञापन करने वाली अदिति अब फिल्म द केरल स्टोरी 2: गोज बियान्ड से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। बाल कलाकार के तौर विज्ञापन, फिल्मों और टेलीविजन की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब वह इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रही हैं।
सेट पर बीता बचपन
अदिति के मुताबिक जब मैं सिर्फ पांच महीने की थी, तब एक निर्देशक ने मुझे माता-पिता के साथ माल में घूमते हुए देखा और उन्हें पोर्टफोलियो बनवाने की सलाह दी। उसी उम्र में मैंने अपना पहला विज्ञापन किया। परिवार में कोई भी अभिनय की दुनिया से नहीं था, लेकिन मेरा बचपन सेट पर ही बीता। स्कूल के बाद मेरा प्लेग्राउंड शूटिंग सेट हुआ करता था। जैसे बच्चे खेलने जाते हैं, वैसे मैं सेट पर जाती थी। वहां रोज मेरे माता-पिता बदल जाते थे। (हंसती हैं)।
-1772270272145.jpg)
यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Trailer: 'मेरा सलीम ऐसा नहीं है...', रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर; दिल दहला देगी ये कहानी
चाइल्ड एक्टर के तौर पर किया काम
बाल कलाकार के रूप में अदिति ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने द ट्रेन में इमरान हाशमी, चांस पे डांस में शाहिद कपूर और शूटआउट एट लोखंडवाला में संजय दत्त की बेटी बनीं। जबकि विवाह फिल्म में अमृता राव के बचपन का किरदार निभाया। इसके अलावा उन्होंने कई विज्ञापनों में दिग्गज क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, और राहुल द्रविड के साथ भी काम किया।
-1772270297245.jpg)
मां चाहती थी इंजीनियर बनाना
उनकी मां शिक्षक हैं, इसलिए पढ़ाई को लेकर सख्ती थी। अदिति बताती हैं कि मम्मी चाहती थीं कि मैं इंजीनियर बनूं। बस स्टाप पर होर्डिंग में जहां मम्मी टापर बच्चों का विज्ञापन देखती थीं, मैं ऊपर लगी हीरोइन का पोस्टर देखती थी। मुझे पोस्टर पर आना था तो अभिनय में आने को लेकर मैंने थोड़ा विद्रोह भी किया। किशोरावस्था में उन्हें काम के सीमित अवसर मिले, लेकिन टीवी शो ये है मोहब्बतें ने उन्हें नई पहचान दी। सीमित एपिसोड के लिए चुनी गई अदिति शो की सफलता के बाद उससे काफी समय तक जुड़ी रहीं। इसके बाद अमेरिका में ली स्ट्रासबर्ग के एक्टिंग संस्थान में वर्कशाप की। भारत लौटकर उन्होंने थिएटर वर्कशाप भी की। कोविड के बाद उनका करियर एक नए मोड़ पर आया। कई प्रोजेक्ट्स हाथ से निकलने के बाद उन्हें द केरल स्टोरी 2 में 16 साल की लड़की का किरदार मिला। वह कहती हैं कि इस फिल्म में मुझे एक्टिंग, डांस और रोमांस सब करने का मौका मिला है।
खबरें और भी
-1772270261137.jpg)
अदिति ने क्यों चुना ये रोल?
मेरा किरदार राजस्थान की लड़की का है। लोग मुझे ब्यूटी ब्रांड से जोड़कर देखते थे, इसलिए यह भूमिका मेरे लिए अलग पहचान बनाएगी। फिल्म के विषय पर अदिति खुलकर बात करती हैं। वह कहती हैं कि जब मुझे पता चला कि मेरा चयन हो गया है, तो मैंने दोबारा मूल फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ देखी। मैंने तय कर लिया था कि यह फिल्म करनी है। यह कहानी दिखाती है कि ब्रेनवाश कैसे धीरे-धीरे होता है। कोई भी इसके जाल में फंस सकता है। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है। यह फिल्म विमर्श उठाएगी। इसका मकसद किसी को दोष देना नहीं, बल्कि यह बताना है कि अगर आपके साथ कुछ गलत होता है तो आपको चुप रहने या अकेला महसूस करने की जरूरत नहीं है।