Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    The Squid Game के ओह येओंग सू पर लगा महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, अभिनेता ने किया आरोपों से इनकार

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 09:40 PM (GMT+05:30)

    The Squid Game द स्क्विड गेम के अभिनेता ओह येओंग सू पर एक महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की छानबीन करने के बाद मामले को ब ...और पढ़ें

    The Squid Game: द स्क्विड गेम के अभिनेता ओह येओंग सू पर महिला ने आरोप लगाया है।
    The Squid Game: द स्क्विड गेम के अभिनेता ओह येओंग सू पर महिला ने आरोप लगाया है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। The Squid Game: लोकप्रिय वेब सीरीज द स्क्विड गेम के अभिनेता ओह येओंग सू पर एक महिला ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। ओह येओंग सू 78 वर्ष के हैं। वह द स्क्विड गेम में 001 प्लेयर के नाम से फेमस है। अब उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। हालांकि बाद में उन्हें बिना किसी डिटेंशन के रिलीज कर दिया गया। 

    ओह येओंग सू पर एक महिला ने गलत तरीके से छुने का आरोप लगाया था

    उन पर एक महिला ने सन 2017 में आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें गलत तरीके से छुआ था। उनके खिलाफ 2021 दिसंबर में शिकायत दर्ज की गई। यह मामला अप्रैल 2022 में बंद कर दिया गया था। हालांकि पीड़िता की शिकायत पर इसे दोबारा खोला गया। द स्क्विड गेम के अभिनेता ने इन आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने पुलिस के सामने भी यही बात रखी।

    यह भी पढ़ें: Pushpa The Rise in Russia: रूस में रिलीज होने के लिए तैयार, अल्लू अर्जुन फिल्म के प्रीमियर में रहेंगे मौजूद

    ओह येओंग सू ने बचाव करते हुए कहा, 'मैंने उनसे क्षमा भी मांग ली थी'

    अभिनेता ने अपना बचाव करते हुए कहा, 'मैंने मात्र उनका हाथ पकड़ा था ताकि मैं उन्हें झील के आसपास का इलाका दिखा सकूं। मैंने इसके बाद उनसे क्षमा भी मांगी। मैंने माफी इसलिए मांगी क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि बात का बतंगड़ बने लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैंने उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को स्वीकार कर लिया है।'

    यह भी पढ़ें: Chakda Xpress में नजर आने वाली अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- जनरेशन को किया...

    दक्षिण कोरिया में ओह येओंग सू काफी लोकप्रिय कलाकार हैं

    दक्षिण कोरिया में ओह येओंग सू काफी लोकप्रिय कलाकार हैं। वह नेटफ्लिक्स की सर्वाइवल गेम्स द स्क्विड गेम्स के माध्यम से भी काफी लोकप्रिय हुए है। उनका जन्म 1944 में हुआ है। उनका गांव अब नॉर्थ कोरिया के इलाके में है। उन्होंने 200 से ज्यादा स्टेज प्ले किए हैं। इसमें कोरियन अपडेशन ए स्ट्रीटकार नेम डिजायर भी शामिल है। उन्होंने कई शो और फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता द स्क्विड गेम के माध्यम से मिली है जो कि सितंबर 2021 में रिलीज हुई है। इस शो के कारण उन्हें गोल्डन ग्लोब अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

    खबरें और भी