यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उम्र में पतियों से बड़ी हैं अंबानी परिवार की ये बहुएं, लिस्ट में Radhika Merchant का नाम भी शामिल
अंबानी परिवार को लेकर अक्सर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहता है। मौजूदा समय में उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और उनकी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का नाम इस समय छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Anant Amabani-Radhika Merchant) को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन को लेकर राधिका और अनंत फिलहाल लाइमलाइट में हैं।
इस बीच हम आपके लिए अंबानी परिवार से जुड़ा कुछ ऐसा तथ्य लेकर आए हैं, जिसे जानकार यकीनन तौर पर आपको हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि यहां किस मसले पर बात हो रही है।
अंबानी परिवार की बहुएं पतियों से उम्र में हैं बड़ी
राधिका मर्चेंट जल्द ही अंबानी परिवार की बहू (Ambani's Daughters-in-Law) बनने वाली हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फैमिली की कुछ बहुएं ऐसी हैं, जो अपने-अपने हसबैंड से उम्र में बड़ी हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन-कौन वो बहुएं हैं, जो पतियों से उम्रदराज हैं।
ये भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant का दूसरा प्री-वेडिंग कार्ड आया सामने, 4 दिनों तक क्रूज पर चलेगा जश्न, जानें क्या है खास
(27).jpg)
टीना अंबानी (Tina Ambani)
अपने समय की फेमस एक्ट्रेस रहीं टीना अंबानी मुकेश अंबानी के छोटे भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी हैं। टीना का जन्म 11 फरवरी 1957 को हुआ और अनिल की डेट ऑफ बर्थ 4 जून 1959 है। उसके आधार पर टीना अनिल से करीब दो साल उम्र में बड़ी हैं।
(32).jpg)
श्लोका मेहता (Shloka Mehta)
अनंत अंबानी की भाभी यानी श्लोका मेहता ने आकाश अंबानी के साथ साल 2019 में शादी रचाई थी। श्लोका भी आकाश से उम्र में बड़ी हैं। दरअसल श्लोका का जन्म 11 जुलाई 1990 में हुआ था और इस हिसाब से उनकी आयु 33 साल है। जबकि उनके पति और मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर 1991 में हुआ और वह अपनी वाइफ से एक साल छोटे हैं।
खबरें और भी
(26).jpg)
राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)
इस लिस्ट में नया नाम अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का शामिल हो रहा है। राधिका की डेट ऑफ बर्थ 18 दिसबंर 1994 है और उनके मंगेतर अनंत अंबानी का जन्म 10 अप्रैल 1995 को हुआ है। इसके आधार पर राधिका अनंत से करीब 5 महीने बड़ी हैं।
(42).jpg)