यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही Aishwarya Rai की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, लोग बोले- बाहुबली की तरह छापेगी नोट
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बिग स्क्रीन पर उनकी ब्यूटी की अक्सर त ...और पढ़ें

HighLights
- ऐश्वर्या राय को फिल्म इंडस्ट्री में बीते 25 से ज्यादा साल
- ऐश्वर्या की हिट फिल्म फिर से होगी रिलीज
- री-रिलीज से फैंस के मन में एक्साइटमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विश्वसुंदरी कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की पहचान उनकी सुंदरता से आगे भी है। वह एक्टिंग और डांस के टैलेंट के लिए भी जानी जाती हैं, जिसमें उन्होंने अपना लोहा मनवाया है। ऐश्वर्या राय ने करियर की शुरुआत में कई ऐसी फिल्में कीं, जिनका बॉक्स ऑफिस गणित अच्छा ही रहा।
ऐश्वर्या राय की तमाम हिट फिल्मों में 'मोहब्बतें', 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'जोश' जैसी मूवीज शामिल हैं। स्क्रीन पर जब इस खूबसूरत अदाकारा ने एंट्री ली, तो देखने वाले देखते ही रह गए। उन्होंने सलमान खान (Salman Khan), शाह रुख खान, अक्षय कुमार, लगभग सभी हीरो के साथ काम किया है और अब उनकी एक फिल्म 25 साल बाद फिर से रिलीज होने जा रही है।
25 साल बाद री-रिलीज होगी ये मूवी
सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर एलान किया है कि उनके डायरेक्शन में बनी 'ताल' को एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पब्लिक की डिमांड पर मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड और मुक्ता आर्ट्स 2 जी सिनेमा व पीवीआर ने तय किया है कि ताल फिल्म को दोबारा से रिलीज किया जाए।
इस साल 13 अगस्त को फिल्म की रिलीज को 25 साल पूरे हो गए। ऐसे में मेकर्स ने इस मूवी की सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करने के लिए इसे दोबारा से रिलीज करने का फैसला किया है। 'ताल' फिल्म को 27 सितंबर को देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा।
खबरें और भी
View this post on Instagram
म्यूजिकल लव स्टोरी है फिल्म
बता दें कि 1999 में रिलीज हुई 'ताल' उस साल की सबसे बड़ी हिट में से एक फिल्म साबित हुई थी। 11.50 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने तब 22 करोड़ का बिजनेस किया था। उस जमान के हिसाब से फिल्म का इतना कलेक्शन इसके हिट साबित होने के लिए काफी था। 'ताल' म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें ऐश्वर्या राय ने अनिल कपूर और अक्षय खन्ना के साथ रोमांस किया था।
फैंस हुए एक्साइटेड
ताल फिल्म की री-रिलीज ने ऐश्वर्या के कई फैंस को खुश कर दिया है। फैंस का कहना है कि 25 साल पहले यह फिल्म हिट साबित हुई थी और 25 साल बाद भी मूवी ब्लॉकबस्टर होगी।