विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश की पहली AI Superstar की पक्की हुई Bigg Boss 18 में जगह! इंसानों के बीच नजर आएगी ये वर्चुअल इन्फ्लुएंसर

Published: Sat, 21 Sep 2024 04:10 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2024 04:55 PM (IST)

रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन जल्द ही टीवी पर शुरू होने वाला है। सलमान खान होस्ट के तौर ...और पढ़ें

'बिग बॉस 18' में वर्चुअल इन्फ्लुएंसर की एंट्री
'बिग बॉस 18' में वर्चुअल इन्फ्लुएंसर की एंट्री

HighLights

  1. 'बिग बॉस 18' की चर्चा तेज
  2. शो में वर्लुअल इन्फ्लुएंसर के आने की चर्चा
  3. शो के लिए कुछ नाम हुए कन्फर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस और कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के लिए अब कन्फर्म कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो के लिए हर साल की तरह इस साल भी टीवी एक्टर्स और यूट्यूबर्स के नाम सामने आए हैं, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स में एक नाम ऐसा है, जो पूरी तरह से इंसान नहीं, लेकिन इंसानों की तरह ही बर्ताव करती है।

'बिग बॉस 18' के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम की चर्चा सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर है। अभी तक धीरज धूपर, निया शर्मा सहित कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आए हैं, जो इस शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट बताए जा रहे हैं। इस बीच देश की पहली वर्चुअल इन्फ्लुएंसर के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार बिग बॉस में इंसानों के बीच वर्चुअल एआई इन्फ्लुएंसर नैना अवतार (Naina Avtr) नजर आएंगी। 

कौन हैं नैना अवतार?

'बिग बॉस 18' के लिए नैना अवतार का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। नैना को एआई से ह्युमन अवतार देकर क्रिएट किया गया है। वह वर्चुअल इन्फ्लुएंसर्स की नेकस्ट जेनरेशन को रिप्रेजेंट करती हैं। उन्हें देख इस बात का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन सा हो जाता है कि वह इंसान हैं या एआई से बनाई गई लड़की है।

नैना को 2022 में अवतार मेटा लैब्स द्वारा क्रिएट किया गया था। वह 22 साल की हैं और उत्तर प्रदेश के झांसी से ताल्लुक रखती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है। नैना के इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 

थीम के अनुसार होगी नैना की एंट्री?

बता दें कि इस बार के बिग बॉस की थीम टाइम ट्रैवल पर आधारित है। यानी शो में भूत, वर्तमान और भविष्य का थीम रखा गया है। टाइम के इस कॉन्सेप्ट के अनुसार, नैना को शो के लिए अप्रोच किया गया है। अगर वह शो में आती हैं, तो यह न सिर्फ व्यूअर्स के लिए एक्साइटिंग होगा, बल्कि बिग बॉस का लेवल भी बढ़ जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 'चुड़ैल' और 'पिशाचिनी' मिलकर करेंगी सब पर वार, निया शर्मा के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री पक्की?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।