विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18: सलमान के शो में आएगी ऐसे इंटीमेट सीन से तहलका मचाने वाली ये एक्ट्रेस, मेकर्स ने लगाई नाम पर मुहर

Published: Mon, 16 Sep 2024 02:10 PM (IST)

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन की सोशल मीडिया पर सुगबुगाहट तेज हो गई है। टीवी से लेकर ...और पढ़ें

बिग बॉस होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
बिग बॉस होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'बिग बॉस 18' के लिए कंटेस्टेंट्स की हंट शुरू
  2. मुंह मांगी कीमत मिलने पर शो में आने को राजी हुईं एक्ट्रेस
  3. बिग बॉस 18 में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी नामी एक्ट्रेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हर नए सीजन में फैंस को कंटेस्टेंट्स के नाम का इंतजार रहता है। अक्सर कई बार किसी एक सेलिब्रिटी की हर सीजन के लिए अप्रोच किए जाने की चर्चा तेज होती है, लेकिन बाद में उसके बिग बॉस को ज्वाइन न करने की खबर सामने आती है। इस बार 18वें सीजन के लिए मेकर्स ने कंटेस्टेंट्स की खोज शुरू कर दी है। 

'बिग बॉस 18' का पहला प्रोमो जल्द ही आने वाला है। फैंस के लिए सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि इस बार के सीजन को सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे। वहीं, इस शो में कौन-कौन आएगा और कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका खुलासा तो शो शुरू होने के बाद ही होगा। फिलहाल, बिग बॉस 18 के लिए टीवी की एक नामी एक्ट्रेस का नाम लगभग कन्फर्म बताया गया है।

ये हॉट एक्ट्रेस बढ़ाएगी शो की टीआरपी?

यह वह एक्ट्रेस है, जिसने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से हॉटनेस का गजब का तड़का लगाया है। इनके ग्लैमर के दीवानी सिर्फ आम जनता ही नहीं, बल्कि शोबिज इंडस्ट्री के कई सितारे भी हैं। यह वह एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ इंटीमेट सीन देकर आग लगा दी थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) की। 

बिग बॉस ताजाखबर के अनुसार, निया को शो के लिए लगभग कन्फर्म कर लिया गया है। उन्हें बिग बॉस 18 के लिए मुंह मांगी कीमत मिल रही है। उन्होंने बिग बॉस के पहले कई सीजन रिजेक्ट किए हैं, लेकिन इस बार वह मनमुताबिक कीमत मिलने पर एंट्री कर सकती हैं।

निया के अलावा धीरज धूपर और उर्फी जावेद की बहनें भी कन्फर्म बताई जा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: 'मैं टॉयलेट साफ करूंगी?' Bigg Boss के ऑफर को गोविंदा की पत्नी सुनीता ने मारी लात, सलमान खान को लेकर कही ये बात 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।