विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 18 में इन पुराने कंटेस्टेंट्स के बीच होगा मुकाबला, सलमान खान के शो से रिवील हुए ये 7 नाम, देखें लिस्ट

Published: Sat, 14 Sep 2024 03:17 PM (IST)

कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस अपने अगले सीजन के साथ जल्द ही हाजिर होने वाला है। शो के नेकस्ट सीजन ...और पढ़ें

'बिग बॉस' शो होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म
'बिग बॉस' शो होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट - एक्स प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. जल्द जारी होगा 'बिग बॉस 18' का प्रोमो
  2. नए सीजन की थीम है एकदम अलग
  3. पुराने कंटेस्टेंट्स देंगे सलमान के शो में दस्तक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस और कंट्रोवर्सी से भरा रियलिटी शो 'बिग बॉस' हर सीजन में कुछ नया और पहले से कुछ अलग लाने का प्रॉमिस अपने व्यूअर्स से करता है। इस बार 'बिग बॉस 18' शुरू होने वाला है और हर बार की तरह इस बार भी फैंस नए सीजन में नए मसाले की तलाश में हैं। इस बीच शो को लेकर तमाम अपडेट्स आ रही हैं, जिसमें से एक अपडेट ऐसी है, जो नए में ही पुराने कॉन्सेप्ट को समेटे हुई है।

'बिग बॉस' शो को कितना भी ट्रोल किया जाए, लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में इस शो की धाक कभी कम होते नहीं देखने को मिली है। शो के 17 सक्सेसफुल सीजन के बाद मेकर्स और फैंस की नजर अब 18वें सीजन पर टिकी है। शो में आने वाले तमाम नाम के बीच सात नाम का खुलासा हुआ है, जो सलमान के शो में बाकी कंटेस्टेंट्स के दिल की धड़कन बढ़ाते नजर आ सकते हैं।

यह होगी शो की थीम

'बिग बॉस 18' की थीम टाइम ट्रैवल पर आधारित होगी। शो में पास्ट होगा, तो प्रेजेंट और फ्यूचर का कॉन्सेप्ट भी होगा। खबर है कि बिग बॉस के अब तक के पॉपुर एक्स कंटेस्टेंट्स शो में हिस्सा लेंगे। वह नए घरवालों की नाक में दम करते देखे जाएंगे। इसके लिए सात नाम सामने आ चुके हैं। यानी अगर ऐसा होता है, तो अपने चहेते कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर ये गेम खलते देखने का मौका मिल सकता है।

ये नाम आए सामने

बीते दिनों खबर आई थी कि मुनव्वर फारूकी और मनीषा रानी नए सीजन में हिस्सा लेंगे। हाल ही में लॉफ्टर शेफ ऑफ इंडिया के मंच पर मुनव्वर ने इस बात को लेकर हिंट भी दिया था। उनके अलावा मनीषा रानी का नाम भी सामने आया है, जिन्होंने शो में अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया था। इन दो नामों के अलावा गौहर खान, अंकिता लोखंडे, मनीषा रानी, उर्फी जावेद, एल्विश यादव और अभिषेक कुमार के नाम भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: क्या होगा जब बिग बॉस में आएंगी इस क्रिकेटर की एक्स वाइफ, मेकर्स लगा रहे हैं एड़ी चोटी का जोर !

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।