Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 में दो धाकड़ लोगों का हुआ स्वागत, सोशल मीडिया पर अपने जलवे से उड़ाए हैं सलमान खान के भी होश!

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 04:53 PM (IST)

    बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्मों का जितनी बेसब्री से फैंस को इंतजार रहता है उतना ही इंतजार उनके होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ...और पढ़ें

    बिग बॉस होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस होस्ट सलमान खान. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'बिग बॉस 18' की चर्चा हुई तेज
    2. शो के लिए कंटेस्टेंट्स के नाम आना शुरू
    3. जल्द आएगा शो का पहला प्रोमो

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन का जब भी एलान होता है, फैंस में ये जानने की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है कि इस बार कौन-कौन शामिल होगा। पिछले कई दिनों से 'बिग बॉस 18' की चर्चा तेज है। इस शो के लिए अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। इस कड़ी में दो ऐसे व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनका सोशल मीडिया पर अलग ही रुआब है। 

    'बिग बॉस 18' से पहले इस बार 'बिग बॉस ओटीटी 2' शुरू किया गया था, जिसे अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने होस्ट किया था। ऐसे में फैंस के मन में सवाल था कि इस बार का सीजन सलमान के साथ ही शूट होगा या फिर से नया होस्ट देखने को मिलेगा। टेलीविजन पर पहले और पांचवे सीजन को छोड़कर सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस के सभी सीजन होस्ट किए हैं। वहीं, 'बिग बॉस 18' को भी वही होस्ट करेंगे। 

    शो में आने वाले कंटेस्टेंट्स में शामिल रहा इनका नाम

    बिग बॉस 18 के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। इनमें टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम से लेकर अनिरुद्धाचार्य महाराज तक का नाम शामिल रहा। हालांकि, इन्होंने शो में न आने की बात को पहले ही कन्फर्म कर दिया। इनके बाद 'सरकटा' यानी सुनील कुमार तक का नाम सामने आया। वहीं, अब शो के लिए दो ऐसे लोग अप्रोच किए गए हैं, जो अगर 'बिग बॉस 18' में आए, तो तहलका ही मचा देंगे। 

    'बिग बॉस 18' को मिले ये दो कंटेस्टेंट?

    बिग बॉस ताजाखबर की जानकारी के अनुसार, शो के लिए उर्फी जावेद और मैक्सटर्न को अप्रोच किया गया है। बता दें कि उर्फी 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन की पार्टिसिपेंट रह चुकी हैं। वहीं, मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के दोस्त हैं।

    खबरें और भी

    एल्विश का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह यूट्यूबर सागर को मारते देखे गए थे। इसके लिए उनकी काफी फजीहत भी हुई। हालांकि, जब सागर के बिग बॉस में पार्टिसिपेट करने की चर्चा तेज हुई, तो यह कयास लगाए जाने लगे कि यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में आएंगे कुल 20 कंटेस्टेंट्स, इस तरह के घर में शूट होगा सलमान खान का शो, देखें क्या है थीम