Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टेलीविजन की इस खूबसूरत अदाकारा को बहन मानते हैं Akshay Kumar, पैर छूकर ले चुके हैं आशीर्वाद

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 01:49 PM (IST)

    रक्षाबंधन त्योहार की धूम देशभर में देखने को मिल रही है। सेलिब्रिटीज इस फेस्टिवल को पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं और इसकी तस्वीर फैंस के साथ सोशल मीडिय ...और पढ़ें

    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म है 'स्त्री 2'
    2. पांच सालों तक टीवी की अदाकारा से बंंधवाई राखी
    3. अक्षय की अपकमिंग फिल्म है 'वेलमक टू द जंगल'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। बीते दिनों वह अपनी फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बने रहे। वहीं, हाल ही में 'स्त्री 2' रिलीज हुई, जिसमें एक्टर के कैमियो ने लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन सिर्फ यही एक वजह नहीं है, जिस कारण अक्षय लाइमलाइट में बने हुए हैं।

    रक्षाबंधन का त्योहार आ चुका है। लगभग हर बहन ने अपने भाई की कलाई पर बांधने वाली राखी को लेकर खरीदारी कर ली है। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को खास तोहफा देकर इस फेस्टिवल की खूबसूरती को बरकरार रखते हैं। अक्षय कुमार ने 'रक्षाबंधन' नाम की फिल्म की थी। वहीं, रियल लाइफ में वह टेलीविजन की एक एक्ट्रेस को अपनी बहन की तरह मानते हैं।

    यह भी पढ़ें: लवकेश कटारिया की कलाई पर Shivani Kumari ने बांधी राखी, बदले में अपने 'भाई' से मिला खास तोहफा

    इस एक्ट्रेस को बहन मानते हैं अक्षय कुमार

    2022 में स्टार प्लस के शो 'रविवार विद स्टार परिवार' का आयोजन किया गया था। यहां अक्षय स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इसी शो का हिस्सा एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) भी थीं। उन्होंने यहां अक्षय कुमार के साथ एन्जॉय किया, तो वहीं खिलाड़ी कुमार ने एक बात का खुलासा किया।  ॉ

    अक्षय ने लिया आशीर्वाद

    इसी शो में अक्षय कुमार और रुपाली गांगुली ने रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। उन्होंने एक्ट्रेस का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। तब 'मिशन मंगल' एक्टर ने बताया कि आज से तीन दशक पहले रुपाली उन्हें पांच साल तक लगातार राखी बांधती थीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

    इमोशनल हुई थीं रुपाली गांगुली

    इस दौरान रुपाली गांगुली इमोशनल हो गई थीं। उन्होंने नम आंखों से कहा, ''हर साल जब तक जिंदा हूं, हर साल राखी बांधूंगी। अक्षय मेरे राखी भैया हैं। जब ये फेमस हो गए, तब हमारा एक दूसरे से संपर्क टूट चुका था। कुछ समय बाद जब ये सब अचानक से हो, तो अजीब लगता है। 'अनुपमा' एक्ट्रेस ने बताया कि वह 1992 की बात है, जब उन्होंने अक्षय कुमार को पहली बार राखी बांधी थी।

    यह भी पढ़ें: रीमेक फिल्मों की वजह से बिगड़ा Akshay Kumar का गणित? पिछले 2 साल से करियर पर लगा ग्रहण