विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रम्हास्त्र की ताल पर थिरकना आसान नहीं, तभी तो आलिया-रणबीर कर रहे हैं ये सब

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 11:21 AM (IST)

फ़िल्म में कई सारे डांस सीक्वेंस हैं और फ़िल्म के अनुसार काफी कठिन डांस स्टेप्स हैं, यही वजह है कि ...और पढ़ें

ब्रम्हास्त्र की ताल पर थिरकना आसान नहीं, तभी तो आलिया-रणबीर कर रहे हैं ये सब
ब्रम्हास्त्र की ताल पर थिरकना आसान नहीं, तभी तो आलिया-रणबीर कर रहे हैं ये सब

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं और दोनों ने हाल ही में अपने साथ की कई तस्वीरें भी शेयर की। साथ ही आलिया ने करण जौहर के चर्चित शो 'कॉफी विद करण' पर कई बातों में इस बात का संकेत दिया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

ऐसे में खास बात यह रही कि दोनों दिवाली के दूसरे दिन से ही काम पर लौट आये हैं। बता दें कि दोनों जल्द ही अयान मुखर्जी की फ़िल्म 'ब्रम्हास्त्र' में साथ दिखाई देने वाले हैं। खबर है कि दोनों इन दिनों इस फ़िल्म के गानों की शूटिंग के लिए डांस रिहर्सल कर रहे हैं और दोनों को ही गुरुवार की शाम एक दूसरे के साथ मुंबई के खार इलाके में डांस रिहर्सल करते हुए देखा गया। खबर यह भी है कि फ़िल्म में कई सारे डांस सीक्वेंस हैं और फ़िल्म के अनुसार काफी कठिन डांस स्टेप्स हैं, यही वजह है कि आलिया और रणबीर इसके लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। जल्द ही इन गानों की शूटिंग शुरू होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: Metoo: नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी ने मिस इंडिया रह चुकीं इस एक्ट्रेस के साथ ऐसा किया

बता दें कि हाल ही में रणबीर कपूर न्यूयॉर्क से पिता ऋषि कपूर का इलाज करवा कर लौटे हैं। वह पिछले लंबे समय से रणबीर न्यूयॉर्क में ही थे, चूंकि पिता की तबियत खराब थी। उस वक्त आलिया न्यूयॉर्क में उनसे मिलने भी पहुंची थीं और दोनों ने काफी क्वालिटी टाइम साथ गुजारा था। उनकी इस मीटिंग की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया के ज़रिये लोगों के सामने भी आई थी। हाल ही में जब आलिया करण के शो का हिस्सा बनी थी, तो रणबीर से जुड़ी कई बातें उन्होंने शेयर भी की थी।

यह भी पढ़ें: ख़ान परिवार के रंग में रंगी अरबाज़ की ख़ास दोस्त, ऐसे मनाई दिवाली

रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ आलिया की बॉन्डिंग इस शो में बेहद ख़ास नज़र आ रही थीं। एक दूसरे के साथ हंसी मज़ाक करते हुए दोनों किसी ख़ास दोस्त से कम नहीं लग रही थी। बता दें कि अब कुछ ही दिनों में दीपिका अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं आलिया और रणबीर के बीच प्यार अभी उफान पर हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर की मां नीतू कपूर और पिता ऋषि कपूर आलिया को बहुत पसंद करते हैं। नीतू भी अपने सोशल अकाउंट पर आलिया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।