Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 OTT Release: वापस आ रही इश्क, बदला और सत्ता की कहानी, कब और कहां देखें?
लोकप्रिय ड्रामा सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' का दूसरा सीजन बहुत जल्द ओटीटी पर आने वाला है। यह सीजन प्यार, धोखे और बदले की कहानी को आगे बढ़ाएगा, जिसमें ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोकप्रिय ड्रामा सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' (Thukra Ke Mera Pyaar) अपने मच अवेटेड सीजन 2 के साथ वापसी कर रही है। इसके पहले सीजन में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली भावनात्मक और गहन कहानी को आगे बढ़ाएगी।
प्यार, दिल टूटना, बदला और पर्सनल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे विषयों के लिए जानी जाने वाली इस सीरीज ने ओटीटी दर्शकों के बीच एक मजबूत फैन बेस बनाया है। आइए जानते हैं फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।
यह भी पढ़ें- 'ऐसे कौन देखेगा...' Bigg Boss फेम एक्ट्रेस ने Jio Hotstar को बताया घटिया, Dhurandhar 2 देखने के बाद हुईं निराश
किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कहानी?
अपकमिंग सीरीज 19 जून, 2026 से JioHotstar पर प्रीमियर होने के लिए तैयार है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने X पर सीरीज का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "प्यार करना गलती थी या गलत इंसान से प्यार करना? हॉटस्टार स्पेशलिस्ट: ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2, 19 जून से सिर्फ JioHotstar पर स्ट्रीम हो रहा है।"
उम्मीद है कि आने वाले सीजन में पहले सीजन से आगे की कहानी को बढ़ेगा।
Pyaar karna galti thi ya galat insaan se pyaar karna?
— JioHotstar (@JioHotstar) June 5, 2026
Hotstar Specials: Thukra Ke Mera Pyaar Season 2, Streaming from June 19 only on JioHotstar#ThukraKeMeraPyaar2 #OnJioHotstar@sanchitabashu #DhavalThakur #SushilPandey #PuneetSingh #KapilkanPuriya #BombayShowStudios… pic.twitter.com/TmB1mABpqX
क्या है सीरीज की कहानी?
सीरीज में कुलदीप की कहानी दिखाई गई है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार का लड़का है। उसे एक प्रभावशाली चौहान परिवार की लड़की, शानविका से प्यार हो जाता है। जब कुलदीप शानविका को शादी के लिए प्रपोज करता है, तो वह शुरू में मान जाती है और सब कुछ ठीक चल रहा होता है।
-1780755171015.jpg)
हालांकि, जब शानविका के परिवार को कुलदीप के साथ उसके रिश्ते के बारे में पता चलता है, तो वह इससे इनकार करती है और दावा करती है कि कुलदीप ही उसके पीछे पड़ा है। इस विश्वासघात से कुलदीप का दिल टूट जाता है। कहानी तब आगे बढ़ती है जब वह शानविका की बेवफाई का बदला लेने का फैसला करता है।