34 साल पहले हुई क्रूर हत्या पर आधारित है सीरीज, 2 साल का बेटा था गवाह; इस OTT प्लेटफॉर्म पर कर रही है ट्रेंड
इस वक्त OTT प्लेटफॉर्म पर 3 एपिसोड की सीरीज काफी ट्रेंड कर रही है, जो 1992 में हुई एक मां की क्रूर हत्या पर बेस्ड है, जिसका गवाह सिर्फ 2 साल का बेटा ह ...और पढ़ें

OTT पर ट्रेंड कर रही है 3 एपिसोड की सीरीज/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ वेब सीरीज और फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर देती हैं। ऐसी ही एक सीरीज इस वक्त OTT पर ट्रेंड कर रही है, जो 1992 में हुए रियल मर्डर पर आधारित है। 4 जून को रिलीज हुई कौन सी है यह सीरीज और क्या है इसकी कहानी, इसमें कितने हैं कुल एपिसोड, नीचे पढ़ें हर डिटेल
मां के कत्ल का 2 साल का बेटा है गवाह
जिस सीरीज का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, उसकी कहानी 15 जुलाई 1992 में लंदन के विंबलडन कॉमन में हुई रैचल निकेल के दर्दनाक हत्या पर बेस्ड है। 23 साल की रैचल अपने 2 साल के बेटे 'एलेक्स' के साथ पार्क में टहल रही होती है, तभी एक अनजान शख्स उस पर हमला कर देता है, जिससे ऑन द स्पॉट रैचल की मौत हो जाती है।
इस दौरान उसका बेटा मां की हत्या का इकलौता चश्मदीद गवाह होता है। पत्नी रैचल की मौत से आंद्रे पूरी तरह सन्न रह जाता है। एक तरफ जहां वो अपनी पत्नी को खोने के गम से लड़ता है, वहीं दूसरी तरफ उसका बेटा मां की हत्या होते हुए देखकर गहरे सदमें में चला जाता है, जिसकी वजह से आंद्रे को बेटे का खास ध्यान रखना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही धांसू थ्रिलर मूवी ने जमाया कब्जा, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड; दिलो-दिमाग पर छाई कहानी
-1780749542400.jpg)
लंदन की पुलिस पर खुलेआम हुए इस मर्डर का पता लगाने का पूरा दबाव होता है, लेकिन वह इसमें एक बेगुनाह को फंसा देते हैं। क्योंकि रैचल का बेटा इस हत्या का इकलौता गवाह है और वह अभी तक ढंग से बात करने के लायक भी नहीं है, ऐसे में आंद्रे पर दबाव आता है, जिसके बाद वह अपने बेटे की सुरक्षा के लिए लंदन छोड़कर फ्रांस चला जाता है। लंबे समय तक इंतजार करने और पुलिस की लगातार छानबीन के बाद क्या रैचल की मौत के बाद उसके परिवार को न्याय मिलता है, इसके लिए आपको वेब सीरीज 'द विटनेस' देखनी होगी।
खबरें और भी
3 एपिसोड की सीरीज इस OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद
जिन्होंने यह सीरीज अभी तक नहीं देखी है, वह इसे सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर देख सकते हैं। यह मिनी सीरीज महज 3 एपिसोड में निपटाई गई है, जिसकी कहानी देख आपको पुलिस की नाकामयाबी पर गुस्सा भी आएगा और छोटे से बच्चे पर तरस भी। इस सीरीज को IMDB पर 10 में से 6.7 की रेटिंग मिली है।