Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Obsession के बीच Netflix पर आई 3 साल पुरानी सबसे डरावनी फिल्म, 2500 करोड़ी थ्रिलर का टॉप ट्रेंडिंग पर कब्जा

    Updated: Fri, 05 Jun 2026 04:27 PM (IST)

    ऑब्सेशन (Obsession) के बीच OTT पर सबसे डरावनी फिल्म रिलीज हुई है जो आते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में धमाल मचा रही है। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर आई सबसे डरावनी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    ओटीटी पर आई सबसे डरावनी फिल्म। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त हॉरर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) छाई हुई है। अमेरिकन हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से तबाही मचा दी है और लोग इसे अब तक की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिन रहे हैं।

    इंटरनेट पर ऑब्सेशन के क्रेज के बीच अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे डरावनी फिल्मों में शुमार एक हॉरर थ्रिलर आई है। तीन साल पहले इस हॉरर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से सुनामी ला दी थी और अब यह ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

    सिनेमाघरों में फैलाई थी दहशत

    जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब सिनेमाघर दर्शकों की चीख से थर्रा उठा था। फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन थे, जो आपको आंखें बंद करने पर मजबूर कर देंगे। कहानी, किरदार और सीन्स... फिल्म रोंगटे खड़े करने के लिए काफी थी।

    The Nun

    नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है फिल्म

    3 साल पहले फिल्म सिनेमाघरों में आई थी और इसने दुनियाभर में 2500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर इतिहास रच दिया था। अब तीन साल बाद फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है और आते ही यह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है।

    खबरें और भी

    3 साल पहले आई थी फिल्म

    जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, वो है द नन 2 (The Nun II)। यह साल 2023 की एक अमेरिकी गॉथिक सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है जो 2018 में आई फिल्म द नन (2018) का सीक्वल और 'द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स' फ्रेंचाइजी की आठवीं फिल्म है। इसे माइकल चावेज ने डायरेक्ट किया है और इसका स्क्रीनप्ले इयान गोल्डबर्ग, रिचर्ड नेंग और अकेला कूपर ने कूपर की कहानी के आधार पर लिखी है।

    यह भी पढ़ें- हवेली, पिज्जा और खौफनाक मंजर..., 7 महीने बाद OTT पर दिल दहलाने आ रही 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म, मजाक पड़ेगा भारी

    The nun 2

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी पहली फिल्म की घटनाओं के चार साल बाद शुरू होती है। पूरे यूरोप में कई पादरी और धार्मिक लोग डरावने और रहस्यमयी हालात में मारे जा रहे हैं। वेटिकन, सिस्टर आइरीन (टाइसा फार्मिगा) को इस डरावनी घटना की जांच के लिए भेजता है, जो हाल ही में इटली के एक शांत कॉन्वेंट में रिटायर होकर रहने लगी थीं। उनके साथ सिस्टर डेब्रा (स्टॉर्म रीड) भी हैं, जो एक जिज्ञासु और युवा नौसिखिया नन हैं। दोनों मिलकर कैसे एक शैतान का सामना करते हैं। कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। 

    फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। फिल्म ने दुनियाभर में 269 मिलियन डॉलर (2,572 करोड रुपये के करीब) कारोबार किया था। तीन साल बाद यह फिल्म हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आई है। यह फिल्म इस वक्त टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ट्रेंड कर रही है।

    यह भी पढ़ें- 7 महीने बाद OTT पर आई 1 घंटे 49 मिनट की सुपरहिट फिल्म, रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग में किया कब्जा