Netflix पर आते ही धांसू थ्रिलर मूवी ने जमाया कब्जा, नंबर 1 पर कर रही है ट्रेंड; दिलो-दिमाग पर छाई कहानी
नेटफ्लिक्स पर आते ही ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर मूवी ने कब्जा कर लिया है। दर्शकों को मूवी की कहानी इतनी ज्यादा पसंद आ रही है कि यह नंबर 1 बन चुकी है। ...और पढ़ें

नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी यह फिल्म/ फोटो- Youtube

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हाल ही में एक ऐसी मूवी रिलीज हुई है, जिसने अपनी सॉलिड कहानियों से सभी सीरीज और फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आते ही यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है और नंबर 1 की पोजीशन हथिया ली है। कौन सी है यह फिल्म, जिसकी कहानी ने छू लिया लोगों का दिल, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
कौन सी है नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म
इस वक्त जिस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर अपना दबदबा बनाया हुआ है। कहानी एक रेखा नाम की लड़की की है, जो विधवा है और एक लोकल शॉप में काम करती है। जिससे उसका घर चल सके। उसकी कॉलोनी में रहने वाली हर औरत उससे चिढ़ती है, क्योंकि उन्हें यह लगता है कि रेखा मर्दों को रिझाती है। कहानी का फ्लैशबैक आता है और दिखाया जाता है कि रेखा जब पति संग शादी करके कॉलोनी में आती है, तो लोग उसका स्वागत करते हैं, लेकिन जैसे ही उसकी साड़ी का पल्लू खिसकता है और हाफ स्लीव्स का ब्लाउज महिलाएं देखती हैं, तो वह उसके बारे में गलत सोचने लगती हैं, जिसमें उनकी रूढ़िवादी सोच दिखती है।
एक दिन रेखा के घर पर अचानक उसके पड़ोसी गुप्ता जी की लाश मिलती है। वह खुद पर शक आए इस डर से बेटियों जया और सुषमा को घर पर बुला लेती है। तीनों मिलकर लाश को छुपाने का फैसला करते हैं। फिल्म में कई मजेदार और तनावपूर्ण परिस्थितियां आती हैं। इसमें भाग-दौड़ और ड्रामे के बीच, उनके पुराने दबे हुए पारिवारिक तनाव और निजी रहस्य भी एक-एक करके सामने आने लगते हैं। अब गुप्ता जी को किसने मारा या वो मरे भी हैं या नहीं, इसके लिए आपको फिल्म 'मां-बहन' देखनी होगी।

यह भी पढ़ें- Maa Behen Review: छोटी सोच पर करारी चोट है माधुरी दीक्षित की 'मां-बहन', फिल्म देखने से पहले पढ़ें रिव्यू
'मां-बहन' में माधुरी-तृप्ति और धारणा का काम आया पसंद
फिल्म में माधुरी दीक्षित-तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में तीनों की अलग-अलग कहानी दिखाई गई है। माधुरी ने 'मां-बहन' में तृप्ति डिमरी और धारण दुर्गा की मां का किरदार निभाया है।
खबरें और भी
-1780736295235.jpg)
एक तरफ जहां रेखा के अकेलेपन के साथ उसके स्वतंत्र विचारों को दिखाया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ बेटी जया मां बनने के लिए IVF करवाने के लिए भी रेडी बैठी है। इसके अलावा छोटी बेटी सुषमा एक बड़ी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनना चाहती है। नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज हुई 'मां-बहन' को Imdb ने 10 में से 5.6 की रेटिंग दी है।