यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 की इस एक्ट्रेस पर चढ़ा हॉटनेस का खुमार, समंदर बीच पर रेड मोनोकनी में ढहाया कहर
Ridhi Dogra Pics सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म जवान से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाने वालीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा को भला कौन भूल सकता है। आने व ...और पढ़ें

HighLights
- रिद्धि डोगरा का किलर लुक कर देगा मदहोश
- समंदर बीच पर रिद्धि ने दिखाईं कातिलाना अदाएं
- रिद्धि डोगरा की इन फोटो ने इंटरनेट पर लगाई आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ridhi Dogra Latest Pics: बी टाउन एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग की बदौलत शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' (Jawan) से फैंस का दिल जीतने वालीं रिद्धि हर किसी की फेवरेट माने जाती हैं।
इस बीच रिद्धि डोगरा की सोशल मीडिया पर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, इन फोटो में रिद्धि समंदर बीच पर रेड कलर की मोनोकनी में कहर बरपाती हुईं नजर आ रही हैं।
रिद्धि डोगरा का किलर लुक कर देगा मदहोश
बीते महीने रिलीज हुई शाह रुख खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से चर्चा में आईं रिद्धि डोगरा अपनी खूबसूरती के लिए काफी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर रिद्धि काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इस बीच रिद्धि डोगरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

इन फोटो में आप देख सकते हैं कि रेड कलर की मोनोकनी में अपनी किलर लुक से कहर बरपा रही हैं। इतना ही नहीं समंदर बीच पर रिद्धि डोगरा की कातिलाना अदाएं इन फोटो में चार चांद लगा रही हैं। 'जवान' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इतनी ज्यादा खूबसूरत हैं, जिनसे पर आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।

आलम ये है कि फैंस रिद्धि डोगरा की इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं, जिसकी वजह से अदाकारा की ये फोटो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

शाह रुख के बाद सलमान के साथ दिखेंगी रिद्धि
शाह रुख खान की 'जवान' के बाद अब रिद्धि डोगरा आने वाले समय में सलमान खान की बहुचर्चित स्पाई थ्रिलर 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। अब तक 'टाइगर 3' (Tiger 3) का टीजर और ट्रेलर सामने आ गया है, हालांकि इनमें रिद्धि की झलक देखने को नहीं मिली है।
खबरें और भी
लेकिन 'जवान' की सफलता के बीच एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में रिद्धि ने इस बात का खुलासा किया था कि वह यशराज बैनर तले बनी 'टाइगर 3' का भी हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें- Jawan: रिद्धि डोगरा के अलावा ये एक्ट्रेसेज भी निभा चुकीं शाह रुख खान की ऑन-स्क्रीन मां का किरदार, ये रही लिस्ट