यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 New Poster: टाइगर और जोया के साथ प्रमोशन की जंग में कूदे इमरान हाशमी, जबरदस्त है नया पोस्टर
Tiger 3 New Poster सलमान खान-इमरान हाशमी और कटरीना कैफ की स्पाई थ्रिलर यूनिवर्स फिल्म टाइगर-3 का फैंस को थिएटर में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। अब टाइ ...और पढ़ें

HighLights
- टाइगर-जोया संग प्रमोशन के मैदान में कूदे इमरान हाशमी
- यश राज के मेकर्स ने 'टाइगर-3' का शेयर किया नया पोस्टर
- दिवाली पर दिखेगा 'टाइगर-3' का धमाका
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 New Poster: टाइगर-3 के सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी थोड़ा वक्त बाकी है। सलमान खान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर बनकर एक बार फिर से दमदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस बार उनकी जोया (Katrina Kaif) भी पहले से ज्यादा दमदार लुक में नजर आने वाली हैं।
यश राज बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की रिलीज से पहले अब मेकर्स इस बात को सुनिश्चित कर रहे हैं कि फैंस की बेताबी फिल्म को लेकर यूं ही बरकरार रहे। इस वजह से टाइगर-3 के मेकर्स अब मूवी का जोरदार प्रमोशन कर रहे हैं।
जिसमें अब टाइगर-जोया का साथ फिल्म के विलेन इमरान हाशमी भी दे रहे हैं। ट्रेलर और इमरान हाशमी के पोस्टर के बाद मेकर्स ने एक और नया पोस्टर रिलीज किया है, जो वाकई काफी जबरदस्त है।
टाइगर के साथ प्रमोशन में कूदे उनके दुश्मन 'आतिश'
टाइगर 3 में खतरनाक विलेन की भूमिका निभाने वाले इमरान हाशमी का पहला लुक ट्रेलर में रिवील किया गया था। जिसके बाद अब इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ प्रमोशन के मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। 'आतिश' उर्फ इमरान हाशमी का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद से ही मेकर्स उन्हें टाइगर-जोया के साथ हर पोस्टर में फीचर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Emraan Hashmi: टाइगर से बदला लेना है मकसद, फ्रेंचाइजी के सबसे खतरनाक विलेन बने इमरान हाशमी
हाल ही में मेकर्स ने 'टाइगर-3' (Tiger 3) से एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें कटरीना कैफ और सलमान खान हाथ में राइफल पकड़े नजर आ रहे हैं, तो वहीं इमरान कुर्सी पर बैठे हुए हैं और उन्होंने अपने हाथ में गन पकड़ी हुई है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा , "टाइगर-3 के ट्रेलर को इतना ज्यादा प्यार देने के लिए आप सभी का शुक्रिया, ये नया पोस्टर उस प्यार का एक टोकन है"।
खबरें और भी
इस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'टाइगर-3'
सलमान खान की लास्ट रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई हो, लेकिन उनकी टाइगर-3 से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। सलमान-कटरीना और इमरान हाशमी की स्पाई थ्रिलर फिल्म सिनेमाघरों में 12 नवंबर यानी कि रविवार को रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में इन तीनों सुपरस्टार एक्टर के अलावा शाह रुख खान भी 'पठान' बनकर फिर से लौटेंगे, तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी में साउथ सुपरस्टार Jr NTR भी नजर आ सकते हैं। इस ट्रेलर के बाद फैंस का कहना है कि ये फिल्म शाह रुख खान की 'पठान' और 'जवान' के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर सकती है।