यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3: सलमान खान के लिए टाइगर 3 के इस सीन को शूट करना था सबसे मुश्किल, करनी पड़ी थी जद्दोजहद
Tiger 3 सलमान खान और कटरीना कैफ की स्पाई यूनिवर्स की मूवी टाइगर 3 बस दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये मूवी सलमान के लिए बेहद ही महत्वप ...और पढ़ें

HighLights
- सलमान खान ने बताया किस सीन को शूट करना था उनके लिए सबसे मुश्किल
- टाइगर 3 में सलमान खान करेंगे दमदार एक्शन
- दिवाली पर कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन पर फिर लौटेंगे सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3: सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी दिवाली के खास मौके पर ऑडियंस के बीच धमाका करने थिएटर में आ रहे हैं। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी उनकी स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज को बस अब 2 दिन ही बाकी हैं।
इस फिल्म से सालों बाद सलमान खान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर उर्फ टाइगर और कटरीना कैफ जोया बनकर लौट रही हैं। यश राज बैनर तले बनी एक्शन से भरपूर Tiger 3 में सलमान खान देश और परिवार के बीच उलझे हुए नजर आएंगे।
मूवी के ट्रेलर में सलमान खान काफी एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान दबंग खान ने बताया उनके लिए सबसे मुश्किल कौन से सीन को शूट करना था।
इस सीन को शूट करना सलमान के लिए था सबसे मुश्किल
वैसे तो सलमान खान को अब तक वांटेड से लेकर दबंग और राधे जैसी कई फिल्मों में जबरदस्त एक्शन करते हुए देख चुके हैं, लेकिन हाल ही में सलमान खान ने खुलासा किया कि टाइगर 3 का एक सीन फिल्माने में उन्हें काफी मुश्किल आई। वैरायटी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सलमान खान (Salman Khan)ने सबसे कठिन सीन के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि बाइक का पीछा करने वाला सीन शूट करना काफी मुश्किल था"।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 Advance Booking 6 Days: सलमान खान ने सच कर दिखाया अपना ये कमिटमेंट, 6 दिन में बुकिंग से ताबड़तोड़ कमाई
उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शूटिंग का अधिकतर समय इस सीन को शूट करने में गया है। सलमान खान ने बताया मनीष शर्मा और पूरी टीम ने इस बात को सुनिश्चित किया कि ये सीन उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे।
खबरें और भी
'टाइगर 3' की रिलीज से पहले धड़ाधड़ बुक हो रहे हैं थिएटर
दिवाली पर रिलीज सलमान खान की स्पाई यूनिवर्स फिल्म के लिए टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस मूवी को 13 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर इंडिया में रिलीज किया जाएगा। 4 नवंबर को सलमान-कटरीना की मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी।
महज 9 तारीख तक ही इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने एडवांस बुकिंग में टिकट बिक्री से लगभग 12 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली है। उम्मीद यही लगाई जा रही है कि ये मूवी पहले दिन 35 से 45 करोड़ के बीच इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कर सकती है। मूवी में इमरान हाशमी विलेन की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।