Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tiger 3 Song Reaction: तगड़ी है टाइगर की फैन फॉलोइंग, 'लेके प्रभु का नाम' ने मचाया गदर, फैंस बोले- भाई का जलवा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 23 Oct 2023 05:04 PM (IST)

    टाइगर 3 का ये गाना पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। सॉन्ग के टीजर और पोस्टर के बाद 23 अक्टूबर को सॉन्ग आउट हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया ...और पढ़ें

    फैंस को पसंद आया सलमान खान और अरिजीत सिंह का गाना, (Instagram Image)
    फैंस को पसंद आया सलमान खान और अरिजीत सिंह का गाना, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiger 3 Song Leke Prabhu Ka Naam Reaction: सलमान खान सुपरहिट फ्रेंचाइजी टाइगर के साथ एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। फैंस भी भाईजान के दिवाली धमाल का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच टाइगर 3 के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' को रिलीज कर दिया गया है।

    टाइगर 3 का ये गाना पिछले काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। सॉन्ग के टीजर और पोस्टर के बाद 23 अक्टूबर को सॉन्ग आउट हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर 'लेके प्रभु का नाम' की चर्चा लगातार बनी हुई है। इस गाने की खासियत ये भी है कि पहली बार सलमान खान और अरिजीत सिंह एक साथ आए हैं।

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: सलमान, कटरीना और इमरान के साथ ये हैं 'टाइगर 3' की जान, रॉ चीफ से विलेन तक जानें कैरेक्टर्स की डिटेल्स

    गाने को बताया चार्ट बस्टर

    टाइगर 3 के पहले गाने को एक्स (ट्विटर) दर्शकों की तरफ से काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। गाने का वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने कहा, "प्रीतम आपने क्या गाना क्रिएट किया है। ट्यून को सुने, वोकल लीडिंग से लेकर कैची बीट्स, सब कुछ परफेक्ट है। इस गाने के साथ मैं बंध गया। ये सॉन्ग पक्का चार्ट बस्टर होने वाला है।"

    सलमान और अरिजीत ने किया इम्प्रेस

    अरिजीत सिंह और सलमान खान की तारीफ करते हुए एक यूजर ने कहा, "सलमान और अरिजीत के कॉम्बिनेशन का इंतजार करना बनता है। एक अन्य यूजर ने कहा, सच में अरिजीत की आवाज में शानदार गाना है ये... हमारे फेवरेट जोया और टाइगर कमाल के लग रहे हैं।"

    फैंस को पसंद आया सलमान का स्वैग

    टाइगर 3 को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, "इस गाने में अरिजीत सिंह की आवाज इतनी शानदार है कि आप इग्नोर नहीं कर सकते है, क्योंकि ये साल के सबसे अच्छे गानों में से एक है।"

    यह भी पढ़ें- Tiger 3: कटरीना कैफ के टॉवल फाइटिंग सीन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'जोया' का स्टंट देख उड़े फैंस के होश

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    टाइगर 3, दीवाली के मौके पर दुनियाभर में 12 नवंबर, 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कटरीना कैफ, इमरान हाशमी के साथ रेवती और रिधि डोगरा भी अहम किरदारों में हैं। टाइगर 3 का डायरेक्शन यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने किया है।