यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tisca Chopra Pool Video: ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन पूल में कूदीं टिस्का चोपड़ा, यूजर बोले- ठंड लग जाएगी
Tisca Chopra Pool Video एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लगातार तस्वीरे और वीडियो साझा करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अप ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Tisca Chopra Pool Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा (Tisca Chopra) अपने बोल्ड अंदाज और बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे एक्ट्रेस साड़ी पहने पूल में डुबकी लगाते नजर आ रही हैं।
टिस्का चोपड़ा ने लगाई पूल में डुबकी
इस वीडियो में टिस्का ऑफ व्हाइट साड़ी पहने स्विमिंग पूल में उतरती नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आ रही है। इसी बीच एक्ट्रेस की टीम के कुछ लोग आते हैं और उनके बाल सवारते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में 'इन आंखों की मस्ती' गाना बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- जस्ट अनदर मंडे मॉर्निंग।
View this post on Instagram
टिस्का चोपड़ा ने रचाई संजय चोपड़ा से शादी
टिस्का चोपड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एयर इंडिया में पायलट संजय चोपड़ा के साथ शादी रचाई थी। अभिनेत्री के पति पायलट होने के साथ ही एक लेखक भी हैं। संजय और टिस्का की पहली मुलाकात मुंबई में ही हुई थी। एक्ट्रेस एक बेटी की मां भी हैं।
टीवी से की थी करियर की शुरुआत
49 साल की टिस्का ने अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों और शोज में काम किया है। तारे ज़मीन पर, हैदराबाद ब्लूज 2, माया बाजार, रहस्य जैसे कई शोज में नजर आ चुके अभिनेत्री इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं। हाल ही में जुग जुग जियो में मीरा मैम के किरदार में नजर आई थी। इसके अलावा वेब सीरीज देहन में भी नजर आई थी। एक्ट्रेस ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी हैं। हालांकि टिस्का ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आईं हैं, लेकिन उनकी एक्टिंग का हर कोई मुरीद है।