Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बदली अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल, इस खास शख्स के साथ लगाई तस्वीर

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 30 Nov 2022 11:50 AM (IST)

    Priyanka Chopra Instagram Profile बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्मों से भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी ...और पढ़ें

    priyanka chopra changed her instagram profile picture. Photo Credit/Instagram Priyanka Chopra
    priyanka chopra changed her instagram profile picture. Photo Credit/Instagram Priyanka Chopra

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Instagram Profile: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो भी करती हैं, वह अक्सर चर्चा में आ जाता है। ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं भले ही हिंदी फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने चाहने वालों से जुड़ी रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लाडली बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस संग एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने आंखें छोड़कर पहली बार अपनी बेटी का पूरा चेहरा दिखाया था और अब हाल ही क्वांटिको एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की प्रोफाइल पिक्चर बदलते हुए इस खास शख्स संग तस्वीर पोस्ट की है।

    प्रियंका चोपड़ा ने इस खास शख्स संग इंस्टाग्राम पर लगाई पिक्चर

    इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक नई पिक्चर पोस्ट की। यह एक सेल्फी है। इस फोटो में प्रियंका ने ब्राउन रंग का स्लीवलेस टॉप और ग्रे पैंट पहनी हुई है। प्रियंका की इस नई प्रोफाइल पिक्चर में उनकी बेटी मालती अपनी मां की गोद में बैठी हुई हैं और उन्होंने मल्टीरंग का आउटफिट पहना हुआ है। इस खूबसूरत तस्वीर में प्रियंका ऊपर कैमरे की तरफ देखते हुए पोज कर रही हैं और उन्होंने बड़े ही प्यार से अपनी लाडली मालती मैरी जोनस को पकड़ा हुआ है। हालांकि इस तस्वीर में मालती का चेहरा क्लियर नहीं दिख रहा है। प्रियंका की इस प्रोफाइल पिक्चर को उनके फैन क्लब ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मां बेटी के बीच की इस प्यारी सी बॉन्डिंग को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर फैंस ने प्रियंका और उनकी बेटी की तस्वीरों पर लुटाया प्यार

    प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर चेंज की, वह देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस प्यार लुटाने के साथ-साथ अलग-अलग प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'मम्मी और बेटी की बहुत ही प्यारी जोड़ी, बहुत ही खास तस्वीर है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये बहुत ही क्यूट है'। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा अपनी भांजी संग प्यार भरे पल गुजारते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा दिल'।

    जनवरी में सरोगेसी की मदद से किया था बेटी मालती का स्वागत

    साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस ने जनवरी 2022 में सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था। उन्होंने 25 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी नन्ही परी के जन्म के बाद एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'हमें आपसे ये शेयर करते हुए बहुत ही खुशी हो रही है कि हमें सरोगेसी की मदद से अपने पहले बेबी का स्वागत किया है। हम सिर्फ आपसे हमें इस खास समय पर प्राइवेसी देने की गुजारिश कर रहे हैं, क्योंकि हम अपने परिवार पर फोकस करना चाहते हैं'। प्रियंका बेटी मालती के साथ अक्सर इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, ये सेलेब्स हैं आलीशान रेस्टोरेंट के मालिक

    यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra पर सफलता पाने के लिए लगा शैतान की पूजा करने का आरोप, दिया ये जवाब