Toaster OTT Release: कब रिलीज होगी राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म, कहां देखें?
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की डार्क कॉमेडी फिल्म 'टोस्टर' सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। विवेक दास चौधरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म से राजकुमार राव और ...और पढ़ें
-1774519222853_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) बहुत जल्द एक डार्क कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को विवेक दास चौधरी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर काफी समय पहले आ गया था लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अब अनाउंस की है।
प्रोड्यूर के तौर पर करेंगे डेब्यू
मूवी अप्रैल के महीने में सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी। टोस्टर 15 अप्रैल, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। मेकर्स ने इसका पोस्टर जारी करते हुए लिखा- मोनोलॉग सुन लिया ना? जबर टोस्ट कॉमेडी होने वाली है। इस मूवी से एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू करने वाले हैं। फिल्म कंपा बैनर के तहत बनी है।
यह भी पढ़ें- 'प्रोपगेंडा फिल्में मत करो', Rajkummar Rao ने यूजर को दिया जबरदस्त जवाब, क्रिकेटर की बायोपिक में आएंगे नजर
क्या है टोस्टर की कहानी?
टोस्टर एक डार्क कॉमेडी फिल्म है जिसकी कहानी रमाकांत नाम के एक बेहद कंजूस आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक जोड़े को उनकी शादी में 5,000 रुपये का महंगा टोस्टर तोहफे में देता है। लेकिन अगले ही दिन शादी टूट जाती है और जोड़ा अलग होने का फैसला कर लेता है, जिससे कहानी में बड़ा बदलाव आता है। तब क्या होता है जब रमाकांत गुस्से में पागल हो जाता है और जोड़े के परिवार से अपना महंगा टोस्टर वापस मांगता है?
View this post on Instagram
कौन-कौन से कलाकार आएंगे नजर
फिल्म में राजकुमार राव को आप रमाकांत के रूप में देखेंगे। उनके अलावा फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, सान्या मल्होत्रा, उपेंद्र लिमये, फराह खान, अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र जोशी, विनोद रावत, गुरुजी के रूप में कर्मवीर चौधरी, सीमा पाहवा और देव राज सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को अक्षत घिल्डियाल और अनघ मुखर्जी ने लिखा है।
यह भी पढ़ें- 'रफ्तार' के साथ लौटे Rajkummar Rao, इस साउथ एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजर