Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Wrap Up: 2017 में इन 10 फ़िल्मों ने पहले दिन की ज़बर्दस्त कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 25 Dec 2017 02:32 PM (IST)

    अगर इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों के टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस पर ग़ौर करें तो नए एक्टर्स में वरुण धवन ने कमाल की ग्रोथ की है। ...और पढ़ें

    Year Wrap Up: 2017 में इन 10 फ़िल्मों ने पहले दिन की ज़बर्दस्त कमाई
    Year Wrap Up: 2017 में इन 10 फ़िल्मों ने पहले दिन की ज़बर्दस्त कमाई

    मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म टाइगर ज़िंदा है की रिलीज़ के साथ ही साल 2017 में बॉक्स ऑफ़िस की तस्वीर साफ़ हो गयी है। ये साल की आख़िरी रिलीज़ है। 2017 की शुरुआत भले ही ठंडी रही हो, मगर इसका अंत धमाकेदार होने वाला है। इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस नतीजे काफ़ी चौंकाने वाले रहे। बड़े स्टार्स की फ़िल्में दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब नहीं हो सकीं तो नए सितारों ने जमकर ताल ठोकी।

    अगर इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों के टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस पर ग़ौर करें तो नए एक्टर्स में वरुण धवन ने कमाल की ग्रोथ की है। उनकी दो फ़िल्में रिलीज़ हुईं और दोनों ने ही 100 करोड़ से ज़्यादा कलेक्शन किया। टॉप 10 ओपनिंग कलेक्शंस की लिस्ट में भी ये शामिल हुई हैं। वहीं, अक्षय कुमार की भी दो फ़िल्में आयीं और दोनों ही इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इन दोनों के अलावा सलमान ख़ान, शाह रुख़ ख़ान और अजय देवगन की फ़िल्में टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में शामिल हैं। मगर, इस लिस्ट की टॉपर तो बाहुबली2- द कंक्लूज़न है, जो हिंदी में डब तेलुगु फ़िल्म है।

    यह भी पढ़ें: Tiger Zinda Hai ने 3 दिन में ही बना दिया बंपर कमाई का ऐसा रिकॉर्ड

    एक और ख़ास बात आप इस लिस्ट में नोट करेंगे कि टॉप 5 फ़िल्मों के बाद ओपनिंग डे कलेक्शंस का फ़ासला काफ़ी कम हो गया है। टॉप 5 पॉजिशंस में जो फ़िल्में आयी हैं, उनकी रेंज 41-20 करोड़ है, जबकि बॉटम 5 में जो फ़िल्में आयी हैं, उनके कलेक्शंस की रेंज 16.10-12.25 करोड़ ही है। Top 10 Opening Day Collection की पूरी लिस्ट इस प्रकार है-

    यह भी पढ़ें: टाइगर ज़िंदा है से पहले ही सलमान ने कमा लिए इतने करोड़, गिनते-गिनते थक जाएंगे

    1. बाहुबली2- द कंक्लूज़न- 41 करोड़
    2. टाइगर ज़िंदा है- 34.10 करोड़
    3. गोलमाल अगेन- 30.14 करोड़
    4. ट्यूबलाइट- 21.15 करोड़
    5. रईस- 20.42 करोड़
    6. जुड़वां2- 16.10 करोड़
    7. जब हैरी मेट सेजल- 15.25 करोड़
    8. जॉली एलएलबी2- 13.20 करोड़
    9. टॉयलेट एक प्रेम कथा- 13.10 करोड़
    10. बद्रीनाथ की दुल्हनिया- 12.25 करोड़

    खबरें और भी