Yash ने किया Toxic की कहानी का खुलासा, फुल पैसा वसूल होगी एक्शन एडवेंचर
सुपरस्टार यश ने हाल ही में Toxic की कहानी का खुलासा किया है और इसे फुल पैसा वसूल बताया। ...और पढ़ें

यश ने बताई टॉक्सिक की कहानी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाकॉन 2026, लास वेगास में यश ने सिर्फ एक ग्लोबल इंडियन स्टार के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी प्रोड्यूसर के रूप में भी दमदार एंट्री मारी। नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर ‘रामायण’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट को आकार देते हुए, यश ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxi: A fairy Tale For Grown Ups पर भी दिल खोलकर बात की।
टॉक्सिक में होगा एक्शन का अलग एक्सपीरियंस
मीडिया से बातचीत में यश ने फिल्म के एक्शन और इमोशंस का पूरा DNA समझाया। उनका कहना था कि स्केल बड़ा हो तो हर सीन में कुछ अलग तड़का होना चाहिए, उन्होंने कहा, 'हर सीक्वेंस में अलग स्टाइल, अलग फ्लेवर होना जरूरी है। एक्शन ऐसा होना चाहिए कि दर्द फील हो… मिरर न्यूरॉन्स तक हिल जाएं, तब सिनेमा मजा देता है'।
यह भी पढ़ें- Toxic पर फिर मंडराया खतरा? Yash की मूवी की दूसरी बार रिलीज डेट टलने की खबरों पर बोल पड़ीं Tara Sutaria
लेकिन ‘टॉक्सिक’ (Toxic) सिर्फ एक्शन का तमाशा नहीं है, ये इमोशंस का डीप डाइव भी है। यश (Yash) ने बड़ी दिलचस्प के साथ कहा, 'हम फिल्में क्यों देखते हैं? क्योंकि हम हर इमोशन अपनी जिंदगी में नहीं जी सकते। फिल्म के जरिए हम किसी और की जिंदगी जीते हैं, उनके दर्द और संघर्ष समझते हैं और इसी फिलॉसफी के साथ फिल्म में इंसानी जज्बातों के सबसे डार्क और कॉम्प्लेक्स पहलुओं को पकड़ने की कोशिश की गई है।
-1776674945807.jpg)
कैसी है फिल्म की कहानी?
यश ने आगे कहा, 'हालांकि, ये अंधेरा आपके मुंह पर फेंका नहीं जाएगा, 'ये फिल्म लेयर्ड है, सटल है… मेटाफर और इमोशंस के जरिए बात कहती है, सीधा-सीधा डार्क साइड दिखाने का कोई जोर-जबरदस्ती नहीं है। इतना भी भारी नहीं है मामला! दिल का कनेक्शन भी पूरा है। यश ने खुलासा किया, 'अंदर से ये एक लव स्टोरी है… साथ ही बाप-बेटे के बदले की गाथा भी। पूरी कहानी बहुत स्मार्टली डिजाइन की गई है। यानी इमोशन + एक्शन + ड्रामा = पूरा पैसा वसूल पैकेज'।
कब रिलीज होगी फिल्म?
गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे दमदार चेहरे नजर आएंगे।टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप 4 जून 2026 को ग्लोबल सिनेमा में धमाका करने आ रही है'।
यह भी पढ़ें- धुंआ में उड़ेगा Dhurandhar 2, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी... इन 5 फिल्मों से टूट जाएगा 3000 करोड़ का रिकॉर्ड!
-1776674931074.jpg)
-1776674954827.jpg)