विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोट कर लें तारीख! खुलने जा रही है Toxic की एडवांस बुकिंग, बॉक्स ऑफिस पर आने वाला है तूफान

Updated: Tue, 18 Aug 2026 09:08 PM (IST)

यश की आगामी फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को चंद दिन ही बाकी हैं और मेकर्स ने अब यह जानकारी शेयर कर दी है कि वह फिल्म की एडवांस बुकिंग कब से शुरू कर रहे हैं।

टॉक्सिक एडवांस बुकिंग ओपनिंग डेट/ फोटो- Instagram

टॉक्सिक एडवांस बुकिंग ओपनिंग डेट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। यश की पैन इंडिया रिलीज फिल्म टॉक्सिक साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। गैंगस्टर ड्रामा फिल्म में जहां रॉकिंग स्टार यश डबल रोल में धमाका करेंगे, तो वहीं फिल्म में उनके साथ हीरोइनों की भरमार देखने को मिलेगी। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आया था और अब मूवी की एडवांस बुकिंग कब खुलेगी ये जानकारी भी सामने आ चुकी है।

अगर आप भी टॉक्सिक का फर्स्ट डे फर्स्ट शो मिस नहीं करना चाहते हैं तो फटाफट से मूवी की एडवांस बुकिंग ओपनिंग की डेट को नोट कर लें।

इस तारीख को खुलेगी टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग

आठ दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग ओपनिंग की जानकारी केवीएन प्रोडक्शन ने अपने आधिकारिक इँस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। मेकर्स ने फिल्म से यश का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "टॉक्सिक की दुनिया में जाने में बस अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। देशभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू हो रही है।"

मेकर्स के एडवांस बुकिंग औपन होने की इस जानकारी ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। एक यूजर ने लिखा, "फर्स्ट डे फर्स्ट शो कंफर्म है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अब दुनिया रॉकी भाई के आतंक से थरथराएगी।" अन्य यूजर ने लिखा, "मैं बस अब इंतजार कर रहा हूं।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by TOXIC (@toxic_themovie)

कब सिनेमाघरों में टॉक्सिक मचाएगी तहलका? 

टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग ओपन होने की घोषणा के साथ ही मेकर्स ने फिल्म से यश का एक नया पोस्टर भी जारी किया, जिसमें अभिनेता का इंटेंस अवतार नजर आ रहा है, जो फिल्म को लेकर एंटिसिपेशन को और भी बिल्ड कर रहा है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान गीतू मोहनदास ने संभाली है, जिन्हें पहले टीजर के वक्त लड़कियों को ऑबजेक्ट की तरह पैश करने के कारण काफी ट्रोल किया गया था।

Screenshot 2026-08-18 210534

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जहां कियारा और तारा के साथ यश का लव एंगल देखने को मिला। यह फिल्म दुनियाभर में 26 अगस्त को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- करोड़ों फैंस पर भारी एक नाम, 'Toxic' स्टार यश इंस्टाग्राम पर करते हैं सिर्फ एक शख्स को फॉलो; कौन है वो?

यह भी पढ़ें- विदेशों में चमकी Sunny Deol की किस्मत, Batwara 1947 ने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में किया धांसू कलेक्शन